
खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती, कई बीमारियों से जूझ रही हैं बांग्लादेश की पूर्व PM
AajTak
बीएनपी प्रमुख लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रही हैं, जिनमें लिवर सिरोसिस, डायबिटीज और किडनी, फेफड़े, हृदय और आंखों से संबंधित समस्याएं शामिल हैं. विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक समूह द्वारा 23 जून को उनकी चेस्ट में पेसमेकर लगाया गया था. नवंबर 2021 में लिवर सिरोसिस का पता चलने के बाद से उनके डॉक्टर उन्हें विदेश भेजने की सलाह दे रहे हैं.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. ढाका ट्रिब्यून अखबार ने बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य सैरुल कबीर खान के हवाले से बताया कि 79 वर्षीय बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष अपने निवास से लगभग 1:40 बजे एवरकेयर अस्पताल पहुंचीं.
उनके डॉक्टर प्रोफेसर एजेडएम जाहिद हुसैन ने कहा कि मेडिकल बोर्ड ने कई टेस्ट रिकमेंड किए हैं और अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें एक प्राइवेट केबिन में रखा गया है. उन्होंने कहा, 'टेस्ट के रिजल्ट्स को रिव्यू करने के बाद आगे इलाज किया जाएगा.' 21 अगस्त को जिया उसी अस्पताल में 45 दिनों के इलाज के बाद घर लौटी थीं.
5 साल से थीं नजरबंद
पूर्व प्रधानमंत्री पिछले पांच वर्षों से घर में नजरबंद थीं. उन्हें 6 अगस्त को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के आदेश से रिहा कर दिया गया था. 5 अगस्त को उनकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद उन्हें उनके खिलाफ सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था.
कई बीमारियों से जूझ रहीं बीएनपी चीफ
बीएनपी प्रमुख लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रही हैं, जिनमें लिवर सिरोसिस, डायबिटीज और किडनी, फेफड़े, हृदय और आंखों से संबंधित समस्याएं शामिल हैं. विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक समूह द्वारा 23 जून को उनकी चेस्ट में पेसमेकर लगाया गया था. नवंबर 2021 में लिवर सिरोसिस का पता चलने के बाद से उनके डॉक्टर उन्हें विदेश भेजने की सलाह दे रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









