
खारकीव में बमबारी के बीच अभी भी फंसे हैं भारतीय छात्र, बयां किया दर्द- न कंबल है, न खाना, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बेकाबू, निकलना मुश्किल
AajTak
खारकीव में फंसी भारतीय छात्र फिरदौस तरन्नुम ने कहा, सिर्फ इसलिए कि रात बीत गई और हम बच गए इसका मतलब यह नहीं है कि हमारे लिए संघर्ष खत्म हो गया है. हम अभी भी सुरक्षित स्थानों से कोसों दूर हैं. हम निकल आए थे, लेकिन रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई और हम ट्रेन में सवार नहीं हो पाए.
खारकीव समेत यूक्रेन के तमाम शहरों पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. भारत सरकार की अपने नागरिकों को तुरंत खारकीव छोड़ने की अपील के बावजूद कई भारतीय छात्र अभी भी यहां फंसे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











