
खामेनेई, बेटा-दामाद-बहू, टॉप कमांडर... इजरायल-अमेरिका ने चुन-चुनकर किया इनका खात्मा
AajTak
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए हैं. ईरान ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है और 14 अमेरिकी सैन्य अड्डों पर जवाबी हमले का दावा किया है. कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की खबरें भी सामने आई हैं.
इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए हैं. ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है. खामेनेई के मारे जाने के बाद मध्य पूर्व में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं. ईरान की ओर से भी ज़ोरदार पलटवार किया जा रहा है.
ईरान का दावा है कि उन्होंने 14 अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया. उन सैन्य अड्डों पर हमले किए हैं, जिसमें सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए. ईरान के स्टेट मीडिया के अनुसार, दुबई में स्थित एक सीआईए फैसेलिटी को मिसाइल स्ट्राइक में उड़ा दिया गया. वहीं, दूसरी ओर इज़रायल की ओर से भी ईरान पर लगातार हमला जारी है.
स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया से आई खबरों के अनुसार, इस हमले में 40 से ज्यादा सीनियर अधिकारी को चुन-चुनकर मारा गया है. इसके अलावा, खामेनेई के परिवार से बेटी, पोती, दामाद मोहतबा खामेनेई और बहू जहरा हद्दाद अदेल की मौत हो गई है. इस संयुक्त हमले में ईरान की कमान को बुरी तरह चोट पहुंचाई गई.
मोहम्मद पकपूर, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ग्राउंड फोर्स के कमांडर, 2025 में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई द्वारा प्रमोट किए गए थे. पकपूर को एक कड़ा और कट्टर हार्डलाइनर माना जाता था, जिन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य ऑपरेशन्स की कमान संभाली. तेहरान के पास एक स्ट्राइक में उनकी मौत ने ईरानी सैन्य नेतृत्व में भारी खतरा पैदा कर दिया है.
यह भी पढ़ें: ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने संभाली कमान
अमीर नासिरजादेह, जो ईरान के डिफेंस मिनिस्टर रहे, एयर फोर्स बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते और मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड माने जाते थे. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने उनके मुख्यालय को निशाना बनाया, जिसमें उनकी मौत हो गई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









