
खामेनेई की मौत की खबर देते ही फफक-फफककर रो पड़ा TV एंकर, देखें VIDEO
AajTak
अमेरिका-इजरायल हमले में अयातुल्ला खामेनेई की मौत की खबर देते हुए एक टीवी एंकर फफक-फफक कर रोने लगा. खामेनेई की मौत पर ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस हमले में खामेनेई के कई परिजन भी मारे गए हैं.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर ने पूरे इस्लामिक जगत को झकझोर कर रख दिया है. यह दुखद समाचार जब ईरान के सरकारी न्यूज़ चैनल पर प्रसारित हुआ, तो वहां का माहौल अत्यंत गमगीन और तनावपूर्ण नजर आया. खबर पढ़ते समय एक न्यूज एंकर भावनाओं पर काबू नहीं रख सका और लाइव प्रसारण के दौरान ही फूट-फूटकर रोने लगा.
ईरानी टीवी स्क्रीन पर दिखा कि एंकर की आवाज पहले भारी हुई और फिर वह सुबक-सुबककर रोने लगा. एंकर ने कहा, 'रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता, आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई चल बसे हैं और उनका का निधन हो गया है.'
ईरानी कैबिनेट ने इस अपूरणीय क्षति पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए पूरे देश में 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश और 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. ईरान के कोने-कोने से मातम की तस्वीरें सामने आ रही हैं. यह हमला न केवल एक हमला नहीं है बल्कि एक पारिवारिक त्रासदी भी बन गया है, क्योंकि इस हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद और उनकी पोती की भी मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: 'हमने अपने सर्वोच्च लीडर को खो दिया', ईरानी सेना ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि
विशेषज्ञों का मानना है कि खामेनेई की मृत्यु के बाद ईरान की 'रिवोल्यूशनरी गार्ड्स' (IRGC) किसी बड़े जवाबी हमले की तैयारी कर सकती है. तेहरान की सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दुनिया भर के देशों ने अपने दूतावासों को अलर्ट जारी कर दिया है.
इस्लामिक क्रांति के इस स्तंभ के ढहने के बाद, अब ईरान एक नए और अनिश्चित दौर में प्रवेश कर चुका है. क्या यह प्रतिशोध की आग तीसरे विश्व युद्ध का कारण बनेगी? यह सवाल अब पूरी दुनिया के सामने खड़ा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









