
खामेनेई का घर, रिवोल्यूशनरी गार्ड हेडक्वार्टर, तेल के कुएं... ईरान के इन बड़े ठिकानों पर अटैक कर सकता है इजरायल
AajTak
एक इजरायली अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि सेना इस सप्ताह की शुरुआत में ईरानी मिसाइल हमले का जवाब देने की तैयारी कर रही है. सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर एएफपी को यह जानकारी दी, क्योंकि वह इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए अधिकृत नहीं थे.
ईरान 1 अक्टूबर, 2024 को इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी थी. इजरायल ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ईरानी ने भारी भूल कर दी है और हम ऐसी जवाबी कार्रवाई करेंगे जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा. इजरायल ने कहा था कि ईरान के हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा, लेकिन कब और कैसे देना है यह हम तय करेंगे. उसकी जवाबी कार्रवाई को लेकर सस्पेंस बरकरार है.
चैनल 12 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इजरायल 1 अक्टूबर के मिसाइल हमलों का बदला लेने के लिए ईरान की ऑयल फैसिलिटी, राष्ट्रपति भवन परिसर, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के आधिकारिक भवन परिसर और रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुख्यालय को निशाना बनाने पर विचार कर रहा है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इजरायल 7 अक्टूबर को ईरान पर हमला कर सकता है. वह ईरान की न्यूक्लियर साइट्स को भी निशाना बना सकता है.
एक इजरायली अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि सेना इस सप्ताह की शुरुआत में ईरानी मिसाइल हमले का जवाब देने की तैयारी कर रही है. सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर एएफपी को यह जानकारी दी, क्योंकि वह इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए अधिकृत नहीं थे. इजरायल की जवाबी कार्रवाई कितनी भीषण होगी या कब होगी इस बारे में सैन्य अधिकारी ने विस्तार से नहीं बताया.
ईरान की अर्थव्यवस्था पर चोट कर सकता है इजरायल
अमेरिकी विदेश विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि इजरायल ने जो बाइडेन प्रशासन को यह आश्वासन नहीं दिया है कि वह मिसाइल हमलों के जवाब में ईरान की न्यूक्लियर साइट्स को निशाना नहीं बनाएगा. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अमेरिका ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी को निशाना बनाने वाले इजराइली कार्रवाई का समर्थन नहीं करेगा. उन्होंने ईरानी ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले का भी समर्थन नहीं किया.
अगर इजराइल ईरान की तेल सुविधाओं को निशाना बनाता है, तो इससे ईरान की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर गंभीर असर पड़ सकता है, जो अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण पहले से ही तनावपूर्ण है. ऐसी अटकलें हैं कि खर्ग आइलैंड इजरायली हमले का संभावित लक्ष्य हो सकता है. यह आइलैंड ईरान का सबसे बड़ा ऑयल टर्मिनल है. ईरान यहीं से अपना अधिकांश ऑयल एक्सपोर्ट करता है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






