
खाने से पहले शराब पीना ठीक या बाद में, ड्रिंक करने वाले जरूर जान लें ये बात
AajTak
सेहत के लिए अच्छी ना होने के बावजूद भारत समेत दुनिया भर में लोग शराब पीते हैं लेकिन क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे शराब से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शराब किस तरह खाने से पहले और खाने के बाद आपके शरीर पर प्रभाव डाल सकती है.
शराब सेहत के लिए अच्छी नहीं और हम सभी इससे सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं लेकिन फिर भी यह काफी हद तक दुनिया भर में अधिकांश लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है. शादी, पार्टी, डिनर और नाइट आउट जैसे कई मौकों पर लोग शराब का सेवन करते हैं.
अव्वल तो शराब पीना ही ठीक नहीं लेकिन अगर आप पी रहे हैं तो कोशिश करनी चाहिए कि आपकी सेहत को इससे कम से कम नुकसान हों. यहां हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप शराब से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं और ड्रिंक से पहले कुछ खाना सही है या नहीं.
कैसे दिल और दिमाग पर छाती है शराब
जब हम शराब का पहला घूंट पीते हैं तो वह सबसे पहले पेट तक पहुंचती है. अगर हमने शराब पीने से ठीक पहले कुछ खाया है तो पेट पचाने की प्रक्रिया में पहले से ही उस भोजन को तोड़ने के काम में व्यस्त होता है. इसका नतीजा यह होता है कि शराब तेजी से शरीर में अवशोषित नहीं होती है.
खाली पेट और भरे पेट पर शराब का होता है ऐसा असर पेट शराब को अवशोषित करता है लेकिन छोटी आंत (स्माल इंटेस्टाइन) की तुलना में धीमी गति से. इससे यह होता है कि अगर हमने कुछ खाया नहीं है तो शराब पेट से होकर तेजी से छोटी आंत तक पहुंच जाती है और ऐसे में वो तेजी से खून में मिल जाती है.
खून में मिलने के बाद शराब दिल और दिमाग तक पहुंच जाती है जिससे जल्दी नशा होने लगता है. अगर आप खाली पेट शराब पीते हैं तो शराब को छोटी आंत तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता और वो तेजी से नशा देती है. खाली पेट शराब पीने से शराब का प्रभाव बढ़ जाता है. वो तेजी से एब्जॉर्ब होती है और नशा भी तेजी से बढ़ाती है. इसलिए खाने से पहले शराब का सेवन अलग तरह से असर करता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











