
खाने से निकला मुर्गी का पूरा पैर, महिला ने लिया ये फैसला
AajTak
आप खाना खाने बैठें लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो जाए, जिससे आपका खाने को लेकर ही हृदय परिवर्तन हो जाए तो क्या कहेंगे. ब्रिटेन में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां महिला अब नॉनवेज छोड़ शाकाहारी हो गई है.
Non Vegetarian vs Vegetarian: एक महिला अब शाकाहारी बन गई है. उसने मीट खाना छोड़ दिया है. दरसअल, महिला जो रोस्ट चिकन 'लिडल' से लेकर आई थी, उसके अंदर से मुर्गी का पूरा पैर निकला. महिला का कहना है उसने जब ऐसा देखा तो उसने उल्टी कर दी. अब इस घटना के बाद उसका हृदय परिवर्तन हो गया है और वह पूरी तरह शाकाहारी बन गई है. 'लिडल' फूड और अन्य प्रोडक्ट का एक ब्रांड है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












