
खाने में रोज थोड़ा-थोड़ा जहर डालती थी पत्नी, इलाज के दौरान पति की मौत, ऐसे खुला राज
AajTak
कविता अपने पति के खाने में लगातार आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थी. धीमे जहर के कारण कमलकांत को 3 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 दिन बाद उसकी मौत हो गई. दोनों आरोपियों को 8 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कविता नाम की एक महिला और उसके दोस्त हितेश जैन को अपने पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल कविता अपने पति के खाने में लगातार आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थी. धीमे जहर के कारण कमलकांत को 3 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 दिन बाद उसकी मौत हो गई. दोनों आरोपियों को 8 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
बता दें कि बीते माह राजस्थान में इसी तरह का एक मामला सामने आया था. यहां भरतपुर में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि 29 मई 2022 को रीमा ने प्रेमी भागेंद्र संग मिलकर पति पवन की हत्या कर दी. फिर पवन के शव को बेड पर रखा और किचन में जाकर खाने में पूरी-सब्जी और खीर बनाई. उसके बाद भागेंद्र के साथ मिलकर खाना खाया और रात में ही शव को पास की नहर में फेंक दिया. रीमा कत्ल की घटना को 6 महीने तक छुपाती रही. ताकि किसी को शक न हो इसलिए रीमा ने 13 अक्टूबर को पवन के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा. मामले का खुलासा तब हुआ जब शक होने पर पवन के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.
पुलिस ने बताया कि 4 जून 2022 के दिन पवन के पिता हरिप्रसाद ने चिकसाना थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस और परिजन पवन को ढूंढते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया. इसी बीच 16 अक्टूबर की रात ससुर ने बहु को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. शक के आधार बहू और प्रेमी के खिलाफ ससुर ने हत्या का मामला दर्ज करवा दिया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






