
खाने को लेकर इस शहर में ऐसी दीवानगी, सुबह 4 बजे ही ब्रेकफास्ट निपटा देते हैं लोग
AajTak
आमतौर पर थाइलैंड में खाने के मामले में काफी विविधता देखने को मिलती है. थाइलैंड के फूड कल्चर को एक्सप्लोर करने के लिए कई पर्यटक पहुंचते हैं. हालांकि थाइलैंड का एक शहर खाने के मामले में एक अलग स्तर पर है. त्रांग नाम के इस शहर में आमतौर पर ब्रेकफास्ट खाने के लिए लोग सूरज उगने से पहले तैयार हो जाते हैं.
आमतौर पर थाइलैंड में खाने के मामले में काफी विविधता देखने को मिलती है. थाइलैंड के फूड कल्चर को एक्सप्लोर करने के लिए कई पर्यटक पहुंचते हैं. हालांकि थाइलैंड का एक शहर खाने के मामले में एक अलग स्तर पर है. त्रांग नाम के इस शहर में आमतौर पर ब्रेकफास्ट खाने के लिए लोग सूरज उगने से पहले तैयार हो जाते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) त्रांग के लोग खाने को लेकर बेहद गंभीर हैं. थाइलैंड में जहां लोग तीन-चार बार खाना पसंद करते हैं वही त्रांग में लोगों का 8-9 बार खाना भी सामान्य माना जाता है. बता दें कि इस शहर में डिम सम, रोस्ट पोर्क और डीप फ्राई डफ जैसे व्यंजन काफी लोकप्रिय हैं. यहां के लोगों की खाने की चॉइस देखते हुए रेस्टोरेंट्स में कई तरह के कर्मचारियों को काम पर रखा जाता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) त्रांग में रेस्टोरेंट चलाने वाले Janjirdsak ने बीबीसी के साथ बातचीत में कहा था कि त्रांग के रेस्टोरेंट्स में 24 घंटे कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है. दरअसल त्रांग के आसपास रबर फार्मिंग इंडस्ट्री मौजूद है. इस इंडस्ट्री के चलते रबर के पेड़ से लेटेक्स इकट्ठा करने वाले लोग तो सुबह 2 बजे उठ जाते हैं और आमतौर पर ये लोग सूरज उगने से पहले दो बार खा चुके होते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












