
खाने के तेल को बार-बार गर्म करना खतरनाक! उपयोग करने से सेहत को होते हैं ये नुकसान
AajTak
खाना बनाने के तेल को बार-बार गर्म करना (Reheating Cooking Oil) और उसमें खाना बनाना हर घर में कॉमन है. अगर मार्केट में मिलने वाले फूड्स की बात करें तो आपने देखा होगा कि वे लोग तेल को इतना गर्म करते हैं कि तेल काला हो जाता है. तेल को बार-बार गर्म करके उसमें बनाए गए फूड्स खाने के क्या नुकसान हैें, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Cooking Oil: तेल इंडियन कुकिंग स्टाइल का प्रमुख हिस्सा है. हर घर में सब्जी बनाने से लेकर पुड़ी-पराठे बनाने तक तेल का प्रयोग होता है. इसके अलावा अधिकतर स्नैक्स को भी तेल में ही फ्राई किया जाता है. चिप्स, समोसे, फ्राइज कुछ भी हों, ये टेस्ट में तो काफी अच्छे होते हैं लेकिन इन्हें बनाने में जो तेल का प्रयोग होता है, उसके काफी नुकसान हो सकते हैं. क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि डीप फ्राई या पैन फ्राई करने के लिए इस्तेमाल किए गए तेल को कितनी बार गर्म किया गया है?
शायद नहीं दिया होगा. क्योंकि अक्सर लोग इसे नॉर्मल प्रोसेस मानते हैं कि खाना बनाने के बाद अगर तेल बचे तो उसे बाद में गर्म करके यूज कर लिया जाएगा. ऐसा करना शरीर के लिए काफी खतरनाक हो सकता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि खाना पकाने के तेल को दोबारा गर्म करने से काफी साइड इफेक्ट होते हैं. अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो तेल को दोबारा गर्म करके उसमें खाना बनाकर खाने के नुकसान भी जान लीजिए.
1. खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है
काले, धुएं वाला तेल, जिसे बार-बार गर्म किया जा रहा है, वह शरीर में एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकता है. एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल हार्ट डिसीज, स्ट्रोक और सीने में दर्द का जोखिम बढ़ा सकता है. इसलिए कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए कुकिंग ऑयल को दोबारा गर्म करने से बचें.
2. एसिड की मात्रा बढ़ाए
अगर तेल को बार-बार गर्म किया जाता है तो उसमें एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. अगर आपको पेट और गले में जलन महसूस होती है तो इसका कारक खाना बनाने वाला तेल भी हो सकता है. अगर आपको सामान्य से अधिक एसिडिटी का अनुभव होता है तो जंक और डीप फ्राई फूड्स खाने से बचें. यदि इससे गले और पेट में जलन में आराम मिलता है तो इसका जबाव आपके पास है कि आपको क्या करना है. 3. जहरीले पदार्थ की मात्रा बढ़ाता है

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











