
खाने की हर चीज से इस युवती को है एलर्जी, भूख मिटाने के लिए करती है ये काम
AajTak
अमेरिका में एक युवती को खाने की हर चीज से एलर्जी है. ऐसे में वह अपनी भूख मिटाने के लिए सिर्फ दो तरह के स्पेशल फूड सप्लीमेंट पर निर्भर हैं. उसे इस दुर्लभ बीमारी का पता 2017 में चला था. इसके बाद से वह सिर्फ दो तरह का ही खाना खाती हैं. जानते हैं ये दो फूड आयटम क्या-क्या हैं और कैसे जिंदगी जी रही है ये लड़की?
मैसाचुसेट्स की एक 24 वर्षीय युवती कैरोलिन क्रे ने सितंबर 2017 में पहली बार आइस क्रीम खाने पर एनाफिलेक्टिक शॉक का अनुभव किया. उन्होंने न्यूज एजेंसी SWNS को बताया कि इसके बाद उन्हें ब्रेड और पिज्जा खाने पर भी ऐसे ही रिएक्शंस हुए. फिर उन्हें चावल और बीन्स खाने के बाद भी गंभीर रिएक्शन के कारण 12 दिनों तक आईसीयू में रहना पड़ा.
कैरोलिन क्रे ने बताया है कि वह 'हर चीज' से एलर्जिक हैं और सिर्फ दो तरह के फूड आयटम पर ही निर्भर हैं. इनमें से एक है ओट्स या इससे बना खाना और दूसरा हाइपोएलर्जेनिक इन्फेंट फूड, यह छोटे बच्चों के लिए एक प्रकार का फूड सप्लीमेंट है. अपनी सीमित डाइट के बावजूद क्रे हर पल को, हर त्योहार और खुशियों के मौके को एंजॉय करती हैं.
शुरुआत में कुछ महीनों में बीमारी ठीक होने की थी उम्मीद शुरुआत में डॉक्टरों को उम्मीद थी कि यह एलर्जी कुछ महीनों में ठीक हो जाएगी. क्रे ने बताया कि 2017 में जब मुझे बार-बार कुछ भी खाने से शॉक आ रहे थे, तो मेरे एलर्जिस्ट और ईआर डॉक्टर यह मान रहे थे कि मेरी प्रतिक्रियाएं केवल कुछ महीनों तक ही रहेंगी. डॉक्टरों ने उन्हें एंटीहिस्टामाइन दवाएं दीं और एक विशेषज्ञ के पास भेजा.
एक साल बाद भी नहीं रुका खाना खाने से रिएक्शन युवती के अनुसार वो रिएक्शंस नहीं रुके. क्रे को हर दिन मुझे लगता था कि अब उसे अस्पताल जाना पड़ेगा. उनके गले में परेशानी होने लगी. फिर क्रे खुजली और सांस लेने में दिक्कत महसूस करने लगीं. लगभग एक साल की जांच के बाद मई 2018 में क्रे को मास्ट सेल एक्टिवेशन सिंड्रोम (MCAS) नामक एक दुर्लभ पुरानी बीमारी से पीड़ित पाया गया. जो बार-बार गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया के लक्षणों का कारण बनती है.
काफी मुश्किल था इलाज क्रे ने बताया कि इसका इलाज तो था, लेकिन भावनात्म रूप से बहुत मुश्किल था, क्योंकि मुझे अपने खाने-पीने के आदतों को नियंत्रित करना था. मैं एक बहुत ही स्पष्ट और सीधी हूं. इस बीमारी और इसको लेकर परहेज और इलाज के बारे में जानकर मैं और मेरी मां दोनों रो रहे थे. यह एक पुरानी बीमारी है, और हमें इसे एक पुरानी बीमारी के रूप में इलाज करने की जरूरत है.
उन्हें यह जानकर राहत मिली कि उनकी स्थिति का एक नाम है, लेकिन साथ ही उन्हें यह विचार भी आया कि "ओह गॉड, मुझे यह बीमारी पूरी जिंदगी झेलनी होगी. इलाज के छह साल बाद भी वह अभी भी केवल दो चीजें ही खा सकती हैं. ओटमील और विशेष हाइपोएलर्जेनिक इन्फेंट सप्लीमेंट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












