
'खाना टेस्टी था, मैं खा गया, कंप्लेंट कर देना...' Delivery Boy की हरकत पर भड़का कस्टमर!
AajTak
कस्टमर को जोर की भूख लगी थी, इसलिए उसने Deliveroo से खाना ऑर्डर किया था. लेकिन डिलीवरी बॉय खाने को रास्ते में ही खा गया. इतना ही नहीं उसने सामने से मैसेज कर इस बात को कस्टमर को बता भी दी कि उसका ऑर्डर वो खा गया है. कस्टमर ने ट्विटर पर डिलीवरी बॉय के साथ हुई अपनी इस चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.
एक शख्स ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया. ऑर्डर करने के बाद वह डिलीवरी के इंतजार में बैठा था. उसे जोर की भूख लगी थी. तभी उसे डिलीवरी बॉय का मैसेज मिला. इस मैसेज को पढ़कर वह हैरान रह गया, क्योंकि डिलीवरी बॉय उसका ऑर्डर किया खाना बीच रास्ते में ही खा गया था.
डिलीवरी बॉय और कस्टमर के बीच हुए इस चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चैट में सबसे पहले डिलीवरी बॉय लिखता है- Sorry. इस पर कस्टमर ने पूछा- क्या हुआ? इसके जवाब में डिलीवरी बॉय ने लिखा- खाना बहुत टेस्टी था. मैंने इसे खा लिया. आप कंपनी से इसकी शिकायत कर सकते हैं.
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Deliveroo के कर्मचारी के मैसेज पढ़कर कस्टमर ने कहा- तुम बहुत बुरे आदमी हो. इस पर वह जवाब देता है- मुझे इसकी परवाह नहीं है.
कस्टमर को जोर की भूख लगी थी
'द सन' के मुताबिक, ये मामला ब्रिटेन का है. ऑर्डर करने वाले शख्स का नाम लियाम बैगनॉल है. उसे जोर की भूख लगी थी. इसलिए उसने Deliveroo से खाना ऑर्डर किया था. लेकिन डिलीवरी बॉय इस खाने को रास्ते में ही खा गया. इतना ही नहीं उसने सामने से मैसेज कर इस बात को कस्टमर को बता भी दी कि उसका ऑर्डर नहीं आएगा.
Deliveroo driver has gone rogue this morning pic.twitter.com/sFNMUtNRrk

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












