
खाना के बदले सिर्फ बीयर पीकर भरता था पेट, एक महीने बाद घर में मिली लाश
AajTak
थाईलैंड में एक शख्स ने भोजन करना छोड़ दिया था. वह सिर्फ बीयर पीकर ही पेट भरता था. एक महीने तक सिर्फ बीयर पीने की वजह से आखिरकार उसकी मौत हो गई.
कोई आदमी सिर्फ बीयर पीकर कितने दिनों तक जिंदा रह सकता है? इस सवाल का शायद कोई जवाब न हो. थाईलैंड के एक शख्स ने शायद कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की और अंतत: उसकी मौत हो गई.
Odditycentral.com की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड के रायोंग में एक व्यक्ति की मौत बीयर पीने की वजह से हो गई. उसके घर में 100 से भी ज्यादा बीयर की खाली बोतल मिली. सभी बोतल घर में फर्श पर तरीके से रखी हुई थी. बताया जाता है कि उस शख्स ने एक महीने से भी ज्यादा समय से भोजन करना छोड़ दिया था और सिर्फ बीयर पीकर ही रहता था.
पिछले हफ्ते, सियाम रायोंग फाउंडेशन के कर्मियों को रायोंग के बान चांग जिले में एक घर में एक व्यक्ति की मदद के लिए बुलाया गया था. उसे कथित तौर पर दौरा पड़ा था और बाद में वह बेहोश हो गया था. दुर्भाग्य से, जब तक बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी.
एक महीने से सिर्फ बीयर पीकर जिंदा था शख्स शख्स की पहचान 44 साल के थावीसाक नामवोंगसा के रूप में हुई. वह तलाकशुदा था और 16 साल के लड़के का पिता था. उसके बेटे के अनुसार नामवोंगसा एक महीने से ज्यादा समय से सिर्फ बीयर पी रहा था. वह कुछ भी नहीं खाता था. एक दिन जब वह स्कूल से घर आया, तो उसने उसे अपने बिस्तर पर खाली बीयर की बोतलों से घिरा हुआ पाया.
जब बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने बेडरूम के फर्श पर बीयर की 100 से ज़्यादा खाली बोतलें बड़े करीने से रखी हुई मिली. उनके बीच थोड़ी सी जगह बची थी. उसी से होकर व्यक्ति बिस्तर तक जाता और आता था.
एक महीने से खाने को हाथ तक नहीं लगाया उस व्यक्ति के बेटे ने पुलिस को बताया कि स्कूल से आने के बाद वह रोज पिता के लिए गरमागरम खाना बनाता था, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं खाते थे. एक महीने से ज़्यादा समय से सिर्फ़ बीयर पर ही ज़िंदा थे. हालांकि, बेटे को अपने पिता की दूसरी किसी छिपी हुई बीमारी की जानकारी नहीं है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











