
खानदानी कांग्रेसी, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के मेजबान, 'व्हाइट हाउस' का नाम... अलमारी में गड्डियां सजाने वाले साहू फैमिली की कहानी
AajTak
इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी कर कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बेहिसाब नकदी बरामद की है. धीरज साहू के परिवार को लेकर अब नई-नई रोचक जानकारियां सामने आ रही हैं.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू पिछले चार दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल आयकर विभाग ने ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर साहू से जुड़े ठिकानों/संस्थानों पर छापेमारी कर 290 करोड़ से अधिक कैश बरामद किया है और नकदी की काउंटिंग अभी भी जारी है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में ज्वेलरी भी बरामद हुई है.
कौन हैं धीरज साहू?
23 नवंबर 1955 को रांची में जन्मे धीरज प्रसाद साहू रसूखदार परिवार से आते हैं. इनका परिवार खानदानी रूप से कांग्रेस से जुड़ा रहा है. इनके पिता का नाम राय साहब बलदेव साहू है और मां का नाम सुशीला देवी है. किसी जमाने में चुनाव प्रचार के दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी इनके यहां रुकती थीं. देश के पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद भी धीरज साहू के घर आ चुके हैं. शिव प्रसाद साहू (धीरज साहू के भाई) के जमाने में सांसद विधायक के चुनाव के लिए टिकट से लेकर मंत्री पद भी इस परिवार की सिफारिश पर तय होता था.
घर को कहा जाता था व्हाइट हाउस
लोहरदगा और आसपास के जिलों में कांग्रेस की चुनावी राजनीति और वित्तीय पोषण में साहू परिवार की अहम भूमिका हमेशा से रही है.कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र होने की वजह से उनके पुश्तैनी मकान को लोहरदगा का व्हाइट हाउस भी कहा जाता है.इनके यहां फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स भी आते रहते हैं.
परिवार ने दान किया था 47 किलो सोना!

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










