
खाते में आए अनजान शख्स के पैसे, खरीदा 6 करोड़ का सोना, हुई जेल
AajTak
एक शख्स के खाते में अचानक से 6 करोड़ रुपये से अधिक आ गए. उसने बिना बैंक को बताए इसे खर्च कर दिया. लेकिन जब खुलासा हुआ तो शख्स मुसीबत में फंस गया. उसे जेल की सजा सुनाई गई है. उसने 5 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च कर डाले थे.
एक रैपर के खाते में अचानक करोड़ों रुपए आ गए. लेकिन उसने इसके बारे में बैंक को जानकारी नहीं दी और करीब 6 करोड़ रुपए खर्च कर डाले. इस मामले में रैपर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया. इसके बाद मामला कोर्ट तक जा पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद अब रैपर को 18 महीने की सजा दी गई है. मामला ऑस्ट्रेलिया का है.
24 साल के इस रैपर का नाम अब्देल घाडिया है. पश्चिमी सिडनी के बरवुड लोकल कोर्ट ने उसे जेल की सजा सुनाई है. दरअसल, एक कपल ने घर खरीदने के लिए करीब 6 करोड़ 30 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे. लेकिन गलती से वह अब्देल के खाते में चले गए.
अब्देल ने इस रकम से करीब 5 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च कर दिए. उसने इन पैसों से सोना खरीदा, कपड़े खरीदे और कुछ फॉरेन एक्सचेंज में लगाया. अब्देल ने मेक-अप पर भी काफी रुपए खर्च किये थे.
ऐसे खाते में आ गए थे करोड़ों
दरअसल, तारा थॉर्न और उनके पति का कोरी को अपने सपनों का घर खरीदने के लिए करीब 6 करोड़ 30 लाख रुपए का पेमेंट कॉमनवेल्थ बैंक अकाउंट में करना था. लेकिन गलती से उन्होंने पेमेंट अब्देल के खाते में कर दी. जिसके चलते इतनी गड़बड़ हो गई.
रैपर अब्देल Slimmy नाम से फेमस है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान अब्देल ने खुद पर लगे आरोपों को कोर्ट में स्वीकार कर लिया है और वह अक्टूबर 2023 में पैरोल के लिए अप्लाई कर सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












