
खाकी रंग में सेना के चिन्ह वाली Jawa, 71 की जंग में जीत की दिलाएगी याद, Royal Enfield को मिलेगी कड़ी टक्कर
AajTak
Jawa Motorcycles Launched Two New Colors: मोटरसाइकिल के दोनों नए रंग सेना के जवानों की वीरता को समर्पित है. जावा मोटरसाइकिल के अनुसार, खाकी जावा मोटरसाइकिल वर्दीधारी जवानों द्वारा राष्ट्र के लिए की जाने वाली निस्वार्थ भावना से सेवा का प्रतीक है, जबकि जावा मिडनाइट ग्रे लोंगेवाला की लड़ाई से प्रेरित है.
पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने के मौके को याद करते हुए जावा मोटरसाइकिल ने आधुनिक क्लासिक जावा (Modern Classic Jawa) को दो नए रंगों में लॉन्च किया है. इसमें एक जावा खाकी रंग में है तो दूसरे का कलर मिडनाइट ग्रे है. भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने वाली जावा के क्लासिक वैरिएंट का नया लुक जबरदस्त लग रहा है. दिल्ली में जावा खाकी और मिडनाइट ग्रे की एक्स-शोरूम कीमत 1,93,357 रुपये है. ये बाइक बिक्री के लिए भी उपलब्ध है. मोटरसाइकिल के दोनों नए रंग सेना के जवानों की वीरता को समर्पित है. जावा मोटरसाइकिल के अनुसार, खाकी जावा मोटरसाइकिल वर्दीधारी जवानों द्वारा राष्ट्र के लिए की जाने वाली निस्वार्थ भावना से सेवा का प्रतीक है, जबकि जावा मिडनाइट ग्रे लोंगेवाला की लड़ाई से प्रेरित है. बता दें कि लोंगेवाला की लड़ाई साल 1971 में राजस्थान की सीमा पर जैसलमेर में लड़ी गई थी जिसमें भारत ने पाकिस्तान को चारो खाने चित कर दिया था. जावा की इस दो नए रंगों वाले मोटरसाइकिल के तेल की टंकी पर सेना का प्रतीक चिह्न लगा हुआ है जो 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ हुई भारतीय सेना की जीत के प्रतीक चिन्ह ‘लॉरेल रेथ’ को दर्शाता है. जावा मोटरसाइकिल ने दावा किया है कि यह पहली बार है जब किसी कंपनी को बाइक पर ऐसा निशान लगाने की अनुमति दी गई हो. साथ ही टंकी पर तिरंगे के रंगों की पट्टी भी लगाई गई है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











