
खरीदारों में अडानी का नाम आते ही रॉकेट बना है ये शेयर, 28 फरवरी से लगातार अपर सर्किट!
AajTak
HDIL Stock Upper Circuit: पिछले महीने खबर आई थी कि गौतम अडानी की कंपनी अडानी प्रॉपर्टीज (Adani Properties) समेत कुल आठ कंपनियां HDIL को खरीदने की दौड़ में है. जब से इस कंपनी के साथ अडानी ग्रुप का नाम जुड़ा है, शेयर में तूफानी तेजी देखी जा रही है.
रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर (HDIL) के शेयरों में पिछले 20 दिनों से लगातार अपर (Upper Circuit) सर्किट लग रहे हैं. शेयर में 28 फरवरी से अपर सर्किट लगना शुरू हुआ, और अब तक जारी है. इस बीच दिवालिया हो चुकी इस कंपनी में निवेश के लोग उमड़ पड़े हैं.
दरअसल पिछले महीने खबर आई थी कि गौतम अडानी की कंपनी अडानी प्रॉपर्टीज (Adani Properties) समेत कुल आठ कंपनियां HDIL को खरीदने की दौड़ में है. जब से इस कंपनी के साथ अडानी ग्रुप का नाम जुड़ा है, शेयर में तूफानी तेजी देखी जा रही है.
HDIL की खरीदारों में अडानी ग्रुप भी शामिल
बता दें, फरवरी महीने एचडीआईएल ने जानकारी दी थी कि उसके समाधान पेशेवरों को कंपनी के अधिग्रहण के लिए कुल 16 बोलियां मिली हैं. जिसमें एक देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी अडानी प्रॉपर्टीज भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक HDIL की खरीदारों की रेस में अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडरी अडानी प्रॉपर्टीज सबसे आगे है.
इसके अलावा खरीदारों की लिस्ट में Sharda Constructions & Corporation, B-Right Real Estate, Urban Affordable Housing, Toscano Infrastructure और Dev Land and Housing शामिल हैं. HDIL की रिजॉल्यूशन प्रोसेस पिछले महीने फिर से शुरू हुई थी.
28 फरवरी से लगातार अपर सर्किट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












