
खरगोन हिंसा: पत्थरों के साथ पेट्रोल बम फेंकती भीड़, घरों में कैद लोग... सामने आईं डरावनी तस्वीरें
AajTak
मध्य प्रदेश के खरगोन (MP Khargone) में रामनवमी के दौरान तवड़ी मोहल्ले और गौशाला मार्ग पर हुई हिंसा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. यहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा उपद्रव जीवन में कभी नहीं देखा. इस उपद्रव में 6 साल की बच्ची और 65 साल की बुजुर्ग महिला भी शिकार हुईं.
मध्य प्रदेश के खरगोन (MP Khargone) में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान तवड़ी मोहल्ले में और गौशाला मार्ग पर पथराव और आगजनी के दृश्य अब सामने आ रहे हैं. असामाजिक तत्वों ने किस तरह उत्पात मचाया, यह लोगों के बनाए गए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से उजागर हो रहा है. 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लेकर 6 वर्षीय बच्ची तक भयभीत हैं.
शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान शाम करीब 5:30 बजे के बाद कई स्थानों पर हालात बेकाबू हो गए थे. कई स्थानों पर हालात इतने भयावह हो गए कि लोग अब दो-तीन दिनों बाद छिप-छिपाकर बनाए गए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज बाहर निकाल रहे हैं और अपनी पीड़ा पीड़ा बयां कर रहे हैं. तवड़ी मोहल्ले में पेट्रोल बम फेंककर जबरदस्त आगजनी की गई. वहीं शाम के समय ईंट और पत्थर बरसाए गए. यहां तक कि एक वीडियो ऐसा भी है, जिसमें एक युवक अपनी छत से सीसीटीवी कैमरे को दूसरी तरफ घुमा रहा है और उसके ठीक पीछे से दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव किया जा रहा है.
Khargone Violence: 4 दिन से अस्पताल में भर्ती है शिवम, बोलने की स्थिति में नहीं, 3 दिन बाद थी बहन की शादी
कई पीड़ितों ने सीसीटीवी फुटेज और बनाए और वीडियो के साथ थाने पर जाकर प्रमाण भी दिए, लेकिन न तो अब तक सीसीटीवी में दिखाई देने वाले आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और न ही उनके खिलाफ कोई केस दर्ज हुआ है. यही हाल गौशाला मार्ग का है, जहां शाम 5:45 बजे तक एक-एक कर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए. हाथ में हथियार, लकड़ी, पत्थर, ईंट लेकर लगातार हमला करते दिख रहे हैं. कई उपद्रवी सीसीटीवी तक निकालते दिखे. फिर भी एक सीसीटीवी में उनकी हरकत कैद हो गई.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







