
खबर का असर...बीजेपी नेता के कब्जे पर चला बुलडोजर, मच गया हड़कंप
AajTak
महोबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नेता द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला. इस कार्रवाई से सत्ता की हनक पर कब्जा करने वाले भू-माफिया में हड़कंप मच गया. अधिकारियों का कहना है कि भूमाफिया कोई भी हो, उस पर कार्रवाई होगी और सीएम योगी का बुलडोजर चलेगा.
UP के महोबा जिले में "आजतक" की खबर का बड़ा असर हुआ है. सरकारी जमीन पर बीजेपी नेता द्वारा कब्जा कर दुकानों का निर्माण करने पर रविवार को सीएम योगी का बुलडोजर गरजा. एसडीएम के निर्देश पर अवैध कब्जे को तहसीलदार ने बुल्डोजर से हटवाया. प्रशासन की इस कार्रवाई से सत्ता की हनक पर कब्जा करने वाले भू-माफिया में हड़कंप मच गया. उधर, प्रशासन ने सख्त हिदायत देते हुए दोबारा कब्जा करने पर केस दर्ज कराने की बात कही है.
बीते दिनों महोबा शहर में एक कथित बीजेपी नेता और मील संचालक द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानों के निर्माण की खबर आई थी. इस पर एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने मौके पर जांच टीम भेजा था. इस दौरान पता चला कि चरखारी बाईपास रोड पर दाल मील के पास जमीन सरकारी है. इस पर अवैध कब्जा हो रहा है. इसी पर सीएम योगी का बुलडोजर गरजा है.
सत्ता के लोगों पर कार्रवाई न करने के आरोपों के बीच खुद एसडीएम सदर ने अवैध कब्जे को हटाए जाने के निर्देश दिए. इसके बाद तहसीलदार बालकृष्ण सिंह बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटा दिया गया.
इसके बाद से कब्जा करने वाले कथित बीजेपी नेता के होश उड़ गए. वहीं एसडीएम ने साफ कर दिया कि भूमाफिया कोई भी हो, उस पर कार्रवाई होगी और सीएम योगी का बुलडोजर चलेगा.
तहसीलदार बालकृष्ण बताते हैं, "उप जिलाधिकारी द्वारा चरखारी बाईपास दाल मील के नजदीक सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतें मिलने पर टीम गठित कर जांच की गई थी. इसमें पाया गया कि उक्त जमीन सरकारी है. इसके बाद निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था. आज निर्माण कार्य को हटाए जाने की कार्रवाई की गई है".
हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि भूमाफिया कब्जाधारी पर क्या कोई केस भी दर्ज होगा तो वह गोलमोल जवाब देते नजर आए.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










