
खतरों के खिलाड़ी 11: एजाज खान से लेकर वरुण सूद तक, ये स्टार बनेंगे कटेस्टेंट
AajTak
बिग बॉस की तरह ये रियलिटी शो भी काफी पॉपुलर है. फैन्स में हर साल ये जानने का काफी उत्साह रहता है कि कौन से सेलेब्रिटी इस स्टंट बेस्ड रियलिटी टीवी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
छोटे पर्दे के सबसे बड़े रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का 14वां सीजन खत्म होने के बाद से फैन्स कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो खतरों के खिलाड़ी का इंतजार कर रहे हैं. बिग बॉस की तरह ये रियलिटी शो भी काफी पॉपुलर है. फैन्स में हर साल ये जानने का काफी उत्साह रहता है कि कौन से सेलेब्रिटी इस स्टंट बेस्ड रियलिटी टीवी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "बहुत से सेलेब्रिटीज के इस साल शो का हिस्सा बनने की खबरें आ रही हैं. हालांकि अर्जुन बिजलानी, एजाज खान और वरुण सूद वो कंटेस्टेंट हैं जो लकीरों को पार कर चुके हैं और ये हर हाल में इस साल शो का हिस्सा होंगे." बता दें कि शो की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी और इसके 25 मई तक खत्म हो जाने की बात कही जा रही है.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












