
खतरनाक कैमिकल सूंघने का ये कैसे खेल? सोशल मीडिया ट्रेंड के चक्कर में बच्ची की मौत
AajTak
एक अजीबोगरीब सोशल मीडिया ट्रेंड के चक्कर में एक 13 साल की बच्ची की मौत हो गई. इस बच्ची के पिता ने बताया कि वह लगभग डेढ़ हफ्ते अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ती रही जिसके बाद उसकी जान चली गई.
सोशल मीडिया पर खुद को कूल दिखाने के चक्कर में लोग अलग-अलग ट्रेंड फॉलो करते हैं और यही ट्रेंड कई बार उनके लिए जानलेवा भी बन जाता है. ऐसे कई मामले पहले सामने आए हैं और अब एक बार फिर एक बच्ची ने इसी सोशल मीडिया ट्रेंड के चलते अपनी जान गंवा दी.
खतरनाक कैमिकल सूंघने का ट्रेंड
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की 13 साल की बच्ची “chroming” नाम के सोशल मीडिया ट्रेंड के चक्कर में जान गंवा बैठी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Esra Haynes नाम की लड़की ने एरोसोल डियो कैन से एक कैमिकल को सूंघा जिसके बाद उसकी जान चली गई.
डेढ़ हफ्ते अस्पताल में मौत से लड़ी
इसरा के पिता पॉल हाइन्स ने कहा कि उन्हें इस घटना का बारे में तब पता चला जब उन्हें उनकी बेटी की दोस्त का फोन आया कि वह 'क्रोमिंग' चैलेंज करते हुए बेहोश हो गई है. उन्होंने बताया कि इसके बाद वे उसके पास पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए. उन्होंने बताया कि मेरी बेटी की लगभग डेढ़ हफ्ते अस्पताल में रहने के बाद मौत हो गई. वह काफी समय तक जिंदगी मौत की जंग लड़ती रही और आखिर में हमें उसका लाइफ सपोर्ट हटाने का फैसला लेना पड़ा.
'समय रहते अपने बच्चों से बात कीजिए'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












