
खड़गे तय करेंगे कर्नाटक CM का नाम, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पास
AajTak
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. फिलहाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. अब गेंद आलाकमान के पाले में है.
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. 224 विधानसभा सीट वाले राज्य में पार्टी ने 135 सीटें जीत ली हैं. अब कांग्रेस पार्टी में कर्नाटक के नए सीएम को लेकर मंथन शुरू हो गया है. फिलहाल, कर्नाटक के सीएम पद की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सबसे आगे चल रहे हैं. जहां डी के शिवकुमार कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बड़े नेता माने जाते हैं. ऐसे में दोनों में से किसी एक को को चुनना कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है.
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए आज (14 मई) की शाम कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि आज शाम 6.30 बजे बेंगलुरु के होटल शंग्री-ला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है.
Live Updates
08.43: कर्नाटक का सीएम कौन होगा, इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. इस बाबत विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है.
08.15: कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. इससे पहले सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और रणदीप सुरजेवाला ने अलग से बैठक की थी.
05.42: कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस की ओर मुख्यमंत्री पद के दोनों उम्मीदवारों को बधाई दी.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










