
खंडहर शहर, जमींदोज इमारतें, लाशों का ढेर... इजरायली कहर के बीच दिखा गाजा की तबाही का खौफनाक मंजर
AajTak
इजरायल ने दक्षिणी गाजा की जमीन पर लड़ रहे अपने सभी सैनिकों को वहां से वापस बुला लिया है. वहीं खान यूनिस शहर से इजरायली सैनिकों की हुई वापसी के बाद समाने आई तस्वीरों में हैरान करने वाली तबाही दिख रही है. पूरा शहर बर्बाद हो चुका है. हर तरफ तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है.
इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के छह महीने पूरे हो चुके हैं. इस दौरान गाजा में 33 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. लाखों लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बचे हुए लोग भूख से तड़प रहे हैं. इसी बीच इजरायल ने दक्षिणी गाजा की जमीन पर लड़ रहे अपने सभी सैनिकों को वहां से वापस बुला लिया है. वहीं खान यूनिस शहर से इजरायली सैनिकों की हुई वापसी के बाद समाने आई तस्वीरों में हैरान करने वाली तबाही दिख रही है. पूरा शहर बर्बाद हो चुका है. हर तरफ तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है.
इजरायली हमले में गाजा का शहर खान यूनिस खंडहर में तब्दील हो चुका है. घर जमींदोज नजर आ रहे हैं. स्कूल, अस्पताल और स्टेडियम का नामोनिशान मिट गया है. यहां-वहां लाशों का ढ़ेर लगा है. सड़कें और पुल टूटे-फूटे नजर आ रहे हैं. पिछले 6 महीने से इजरायली हमले झेल रहा शहर अब शांत है. क्योंकि इजरायली सैनिक यहां से जा चुके हैं. अब फिलिस्तीनी तबाही के बीच अपने घरों को लौट रहे हैं. दोबारा जिंदगी शुरू करने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादतर लोग अपने घरों को पहचान ही नहीं पा रहे.
इजरायली बमबारी की वजह से खान यूनिस शहर का हुलिया ही बदल गया है. इजरायली सैनिकों के खान यूनिस से जाने के बाद सामने आई तस्वीरों ने सभी को हैरान परेशान कर दिया है. खान यूनिस से विस्थापित अहमद अबू रीश ने बताया, ''हम यह देखने आए थे कि घर का क्या हुआ लेकिन हमें पहले तो कोई घर नहीं मिला. यह सिर्फ मलबा है. आप यहां नहीं रह सकते. जानवर यहां नहीं रह सकते, तो इंसान कैसे रहेगा? विनाश अवास्तविक है." गाजा में इजरायली सेना द्वारा की गई तबाही के सबूत हर जगह साफ नजर आ रहे हैं.
इजरायल ने दक्षिणी गाजा की जमीन पर लड़ रहे अपने सभी सैनिकों को वहां से वापस बुला लिया है. आईडीएफ का कहना है कि उसने गाजा के ख़ान यूनिस क्षेत्र में अपना मिशन पूरा कर लिया है. वो अब रफाह पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है. मिस्र और गाजा के सीमा पर मौजूद रफाह ही एकलौता ऐसा इलाका बचा है, जहां इजरायल की सेना अभी तक नहीं पहुंची है. आईडीएफ यदि रफाह में जमीनी अभियान चलाती है तो बड़ी तादाद में फिलिस्तीनी हताहत होंगे, क्योंकि यहां पर 13 लाख से ज्यादा लोगों ने शरण ले रखी है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











