क्या है कोरोना की थर्ड वेव, जिससे डर रहे इंडियन, दूसरे देश ऐसे कर रहे बचाव
AajTak
भारत में आज कोरोना की दूसरी लहर का खौफ व्याप्त है. लेकिन इन दिनोंं हर तरफ कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं इस थर्ड वेव के बारे में...
भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में कोरोना वायरस की थर्ड वेव ने आहट दे दी है. इससे निपटने के लिए कई देश लॉकडाउन समेत तमाम प्रतिबंधों में विस्तार कर रहे हैं. कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बारे में कहा जा रहा है कि ये तभी रुकेगी जब सभी लोग एक जगह थम जाएं. भारत में आज कोरोना की दूसरी लहर का खौफ व्याप्त है. लेकिन इन दिनोंं हर तरफ कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा ने यह डर और बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं इस थर्ड वेव के बारे में... क्या है थर्ड वेव डब्ल्यूएचओ के यूरोप के निदेशक, हैंस क्लूज ने कहा कि थर्ड वेव में वायरस के नए वेरिएंट B117 का म्यूटेशन पहली बार यूनाइटेड किंगडम में पाया गया था. यह कहा जाता है कि यह मूल वायरस की तुलना में 50% अधिक संक्रमणीय और अधिक घातक भी हो सकता है. उन्होंने कहा, 'वेरिएंट का प्रसार बढ़ रहा है. लेकिन ये तब और तेजी से बढ़ेगा अगर लोग सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से नहीं रहते हैं. अब जर्मनी का उदाहरण ही ले लीजिए. यहां फरवरी के अंत में स्कूलों को फिर से खोलने समेत तमाम तरह की जरूरी दुकानों को मार्च में खोलने का फैसला लिया गया. यहां व्यापार फिर से शुरू करने की अनुमति देने के बाद, जर्मनी ने वायरस की आहट के साथ ही आंशिक लॉकडाउन लगा दिया. अब थर्ड वेव के बाद इस लॉकडाउन को और लम्बा खींचने की कोशिश है. यहां एक दिन में 29,000 नए मामले दर्ज होने के साथ ही कई फैसले लेने पड़े. बता दें कि यहां संक्रमित होने वालों में से अधिकांश 15 से 49 आयु वर्ग में थे, जबकि पहले दो वेव की तुलना में इसमें कम आयु वर्ग के लोग थे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











