
क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने पहुंचा चीन का डेलीगेशन, ब्रिटेन ने किया मना
AajTak
ब्रिटेन और चीन के बीच एक नया डिप्लोमेटिक विवाद देखने को मिल रहा है. चीन की सरकार ने क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजिल देने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल भेजा था, जिसे ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स की अथॉरिटीज ने अनुमति नहीं दी.
ब्रिटेन में इन दिनों क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन का शोक मनाया जा रहा है. दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रतिनिधि उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देने लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे हॉल पहुंच रहे हैं, लेकिन चीन की सरकार के एक प्रतिनिधि मंडल को ब्रिटेन ने इसकी अनुमति नहीं दी.
ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर लिन्डसे होयले ने चीनी अधिकारियों के डेलीगेशन को वेस्टमिंस्टर एबे हॉल जाने की अनुमति नहीं दी है. इसी हॉल में क्वीन के कॉफिन को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार भी यहीं किया जाना है. बीबीसी और पॉलिटिको नाम की न्यूज एजेंसी ने इस खबर को प्रकाशित किया है.
उइघर मुस्लिमों से जुड़ी है इनकार की वजह
खबर में कहा गया है कि चीन के प्रतिनिधि मंडल को वेस्टमिंस्टर एबे हॉल जाने की अनुमति इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि 2021 में चीन ने ब्रिटिश संसद के दोनों सदनों के कुछ सदस्यों पर प्रतिबंध लगा दिया था. इन सदस्यों ने चीन के शिनजियांग प्रांत में उइघर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ हो रही ज्यादिती को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. वहीं इसके विरोध में ब्रिटेन की संसद के दोनों सदनों ने चीन के राजदूत झेंग झेगुआंग पर प्रतिबंध लगा दिया था.
खबर में कहा गया है कि चीन और ब्रिटेन का एक-दूसरे पर लगाया गया प्रतिबंध अभी भी बना हुआ है. इसलिए ब्रिटेन ने चीन के प्रतिनिधि मंडल को क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दी है. वेस्टमिंस्टर एबे हॉल में जाने की अनुमति को लेकर ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के पास अधिकार हैं.
अंतिम संस्कार में शामिल होंगे चीन के उप-राष्ट्रपति

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










