
क्वारनटीन में करीना कपूर, घर के सामने वाली छत पर सैफ, दूर रहकर कपल ने एंजॉय की कॉफी डेट
AajTak
सैफ अली खान कैसे दूर रहकर पत्नी की हेल्थ का ध्यान रख रहे हैं ये करीना ने फोटो शेयर कर बताया है. करीना ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है जिसमें सैफ अली खान अपने घर के सामने वाली टैरेस पर खड़े हैं और कॉफी पी रहे हैं. दूर से वे करीना संग कॉफी डेट एंजॉय कर रहे हैं.
बी-टाउन के रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान सालों बाद भी एक दूसरे को वैसा ही प्यार करते हैं जैसा कि कोर्टशिप पीरियड में किया करते थे. इसका सबूत करीना कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर दिया है. कोरोना की चपेट में आने के बाद क्वारनटीन में समय बिता रहीं करीना कपूर की सेहत पर सैफ पूरी नजर बनाए हुए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












