
क्लाइमेट चेंज से 'घायल दिल्ली' में सुंदर नर्सरी की एक शाम... हरियाली, ख़ूबसूरती और सुकून
AajTak
दक्षिणी दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास स्थित सुंदर नर्सरी ऐतिहासिक विरासत और हरियाली का अनोखा संगम है. 90 एकड़ में फैला यह हेरिटेज पार्क सुकून, बायोडायवर्सिटी और प्रकृति प्रेमियों का पसंदीदा ठिकाना है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली... यानी लाखों आखों में समाए ख़्वाबों का शहर, देश की दिशा और दशा बदलने वाली सियासत का मरकज़ और माज़ी की खट्टी-मीठी यादों से भरे तारीख़ के पन्नों में एक बड़ा चैप्टर. लेकिन अगर आप ज़िंदगी की बल खाती सीढ़ियों के ज़रिए क्लाइमेट चेंज से घायल और प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली के दिल में उतरें तो हर तरफ़ भागते-दौड़ते लोग, चकाचौंध भरी ज़िंदगी और उथल-पुथल वाले लम्हे महसूस करने को मिलते हैं. लेकिन दिल्ली के पास इसका सब्टीट्यूट भी मौजूद है, जिसका एक रूप सुंदर नर्सरी है. यह कोना शहर की कुछ ऐसी जगहों में से एक है, जो लोगों को सुकून का एहसास कराती हैं. दक्षिणी दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास स्थित सुंदर नर्सरी ऐसी ही एक जगह है.
दिल्ली जैसे बड़े और बिज़ी शहर में सुंदर नर्सरी जैसी बहुत ख़ास मानी जाती हैं. ये जगह शहर की भीड़ और शोर-शराबे के बीच सुकून और हरियाली का एहसास कराती हैं.
ऐतिहासिक अहमियत और ख़ूबसूरत बाग़-बग़ीचों की वजह से लोग परिवार के साथ घूमने सुंदर नर्सरी आते हैं, कुछ लोग पेड़ों के नीचे बैठकर किताबें पढ़ते हैं और प्रकृति प्रेमी यहां सुकून के लम्हे गुज़ारते हैं.
सुंदर नर्सरी मुग़ल सल्तनत के दौर का एक ख़ूबसूरत बाग़ है, जिसे काफी मेहनत से आधुनिक टच देकर डेवलप किया गया है. यह सिर्फ़ पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत का एक अहम हिस्सा भी है. सुंदर नर्सरी के आस-पास कई ऐतिहासिक मकबरे और स्मारक मौजूद हैं, जिनमें सुंदर बुर्ज और सुंदरवाला मकबरा जैसे स्मारक शामिल हैं.
मुग़लों के दौर में यह इलाक़ा 'अज़ीम बाग़' के नाम से मशहूर था, जिसके अंतर्गत कई इमारतें थीं. राजधानी में अंग्रेज़ी हुकूमत आई और इसे पौधों की नर्सरी के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा. इसी वजह से बाद मे इसका नाम 'अज़ीम बाग़' से 'सुंदर नर्सरी' पड़ गया.
साल 2007 के बाद आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और दिल्ली सरकार ने मिलकर इसे बड़े स्तर पर इसका रीडेवलपमेंट किया. कई सालों के काम के बाद, साल 2018 में सुंदर नर्सरी को आम लोगों के लिए एक आधुनिक हेरिटेज पार्क के रूप में खोल दिया गया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











