
'क्लाइमेट एक्टिविस्ट' ने 24 साल बहाया खून-पसीना, बंजर जमीन पर उगा दिया जंगल
AajTak
इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा के इलाके में आग लगने के कारण नदियां, जंगल सब सूख गए थे, पूरा इलाका बंजर हो गया था. उन्होंने उस जगह पर और पास की पहाड़ियों पर पेड़ लगाए, उन्हें फिर से हरा-भरा कर डाला.
इंडोनेशिया की बंजर पहाड़ियों से एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा सामने आया है, यहां सादीमन नाम के एक वृद्ध को लोग काफी सालों से पागल समझते थे, लेकिन ये व्यक्ति सही मायने में एक क्लाईमेट एक्टिविस्ट निकला. इस शख्स एक चौथाई सदी तक लगातार मेहनत कर बंजर पहाड़ियों को हरे-भरे जंगलों में बदल डाला. (All Photos: Reuters) रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सादीमन ने बीते 24 सालों तक इन बंजर पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने को लेकर काम किया, उन्होंने वहां पानी का जुगाड़ किया, पौधे लगाए और उनके पेड़ बनने तक पानी दिया. सादीमन का ये कारनामा देखकर लोग हैरान हैं.More Related News

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.












