
क्लब की पार्टी में आग का खेल, बुरी तरह झुलसे दो बार टेंडर्स के चेहरे, देहरादून का खौफनाक वीडियो
AajTak
देहरादून के राजपुर रोड स्थित सर्किल क्लब में फ्लेम शो के दौरान बार टेंडरों का करतब हादसे में बदल गया.शराब में आग लगाकर स्टंट करते समय दोनों के चेहरे झुलस गए, जबकि सैकड़ों लोग बाल-बाल बचे. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने क्लब पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया और भविष्य में ऐसे स्टंट न करने की चेतावनी दी.
उत्तराखंड में देहरादून से एक डरा वाली तस्वीर सामने आई है.यहां शनिवार रात एक क्लब में मस्ती का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया.जानकारी के अनुसार बार टेंडरों को आग उगलने वाला करतब करना इस कदर भारी पड़ा कि दोनों के चेहरे झुलस गए. वहीं क्लब में मौजूद सैकड़ों लोग बाल-बाल बचे.
मामला देहरादून के राजपुर रोड स्थित सर्किल क्लब में शनिवार रात पार्टी चल रही थी. म्यूज़िक, डांस और ड्रिंक्स के बीच अचानक शुरू हुआ फ्लेम शो. बार टेंडर करतब दिखाने के लिए शराब में आग लगाकर उसे मुंह से उड़ाने लगे, लेकिन चिंगारी पलभर में उन पर ही भड़क उठी. देखते ही देखते दोनों के चेहरे झुलस गए.
क्लब में उस वक्त भारी भीड़ मौजूद थी. गनीमत ये रही आग अधिक नहीं फैली. अगर आग फैल जाती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई. देहरादून पुलिस ने क्लब प्रबंधन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका. राजपुर इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि क्लब पर जुर्माना कर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई है. भविष्य में इस तरह के स्टंट हुए तो क्लब का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









