
क्रेडिट कार्ड रखते हैं तो रहें सावधान, समय पर पेमेंट नहीं करने के ये बड़े नुकसान
AajTak
डिजिटल पेमेंट के इस दौर में क्रेडिट कार्ड की मदद से हर जरूरतें पूरी हो जाती हैं. इसलिए लोग अपने पास कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड रखते हैं. लेकिन अगर कुछ बातों का ख्याल न रखें तो फिर क्रेडिट कार्ड के कई बड़े नुकसान हैं. हालांकि क्रेडिट कार्ड के सही से इस्तेमाल के कई फायदे हैं.
डिजिटल पेमेंट के इस दौर में क्रेडिट कार्ड की मदद से हर जरूरतें पूरी हो जाती हैं. इसलिए लोग अपने पास कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड रखते हैं. लेकिन अगर कुछ बातों का ख्याल न रखें तो फिर क्रेडिट कार्ड के कई बड़े नुकसान हैं. हालांकि क्रेडिट कार्ड के सही से इस्तेमाल के कई फायदे हैं. (Photo: Getty) आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड के नुकसान क्या-क्या है? सबसे पहले जान लें कि जब आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो फिर उसके भुगतान के लिए एक अंतिम तारीख होती है. लगभग सभी बैंक पेमेंट के लिए करीब 50 दिन के वक्त देते हैं. उदाहरण के लिए अगर 20 मई को बिल जेनरेट होता है तो फिर पेमेंट के लिए 30 जून तक का वक्त मिल जाता है. लेकिन पेमेंट में एक दिन की भी लापरवाही पर भारी कीमत चुकानी पड़ती है, क्योंकि बैंक लेट पेमेंट चार्ज के साथ हर दिन के हिसाब से ब्याज जोड़कर वसूलता है. उदाहरण के तौर पर अगर पेमेंट की आखिरी तारीख 20 मई थी और उपभोक्ता 25 मई को पेमेंट करता है, तो बैंक लेट पेमेंट चार्ज के साथ हर दिन का ब्याज जोड़ता है, जो कि बहुत बड़ी रकम बन जाती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












