
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाई महिला, रिकवरी एजेंट ने फेसबुक पर फोटो डाल की शर्मनाक डिमांड
AajTak
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला का आरोप है कि क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंट उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं. इतना ही नहीं उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला का आरोप है कि क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंट उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं. इतना ही नहीं, उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं. महिला की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. (औरंगाबाद से इसरार चिश्ती की रिपोर्ट) (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) महाराष्ट्र के औरंगाबाद की एक महिला ने क्रेडिट कार्ड से 46 हजार रुपये की खरीदारी की थी. कुछ ही दिन बाद महिला ने क्रेडिट कार्ड बिल के रूप में 25 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया, लेकिन लॉकडाउन की वजह से महिला क्रेडिट कार्ड के पैसे नहीं भर सकी, जिसके बाद रिकवरी एजेंसी के उसके पास फोन आना शुरू हो गए. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) महिला ने बताया कि उसने रिकवरी एजेंट को अपनी मजबूरी के बारे में बताया, लेकिन महज 21 हजार के भुगतान के लिए रिकवरी एजेंट ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. महिला का आरोप है कि रिकवरी एजेंट द्वारा उससे अभद्र भाषा में बात की गई, जिससे महिला को मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ दिन के लिए उसे अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











