
क्रिसिल को कॉरपोरेट की कमाई में शानदार बढ़त की उम्मीद, क्या मिलेगा अच्छा रिटर्न?
AajTak
कोविड-19 संकट के बाद से देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कॉरपोरेट की कमाई में बढ़त दर्ज की गई. इसके जनवरी-मार्च में भी बने रहने के आसार हैं. इससे क्या निवेशकों को आने वाले महीनों में अच्छा रिटर्न मिल सकता है. जानें किस क्षेत्र में कितनी बढ़त की उम्मीद है.
कोविड-19 संकट के बाद से देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कॉरपोरेट की कमाई में बढ़त दर्ज की गई. इसके जनवरी-मार्च में भी बने रहने के आसार हैं. ऐसे में निवेशकों को आने वाले महीनों में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है. कितनी बढ़ सकती है कॉरपोरेट की कमाई रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक बैंकिंग, वित्तीय सेवा, बीमा और ऑयल कंपनियों को छोड़कर 300 सूचीबद्ध कंपनियों का राजस्व जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 15 से 17 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है. जबकि पिछली तिमाही की तुलना में यह 6 से 7 प्रतिशत ऊपर रह सकता है. अगर जनवरी-मार्च में कंपनियों के राजस्व में बढ़ोत्तरी को कर पूर्व देय आय (EBITDA) के स्वरूप में देखें तो इसमें सालाना आधार पर 28 से 30 प्रतिशत की बेहतरी दिखाई देती है. किस सेक्टर को कितनी बढ़त क्रिसिल का कहना है कि हर सेक्टर को बढ़त हासिल हो ऐसा जरूरी नहीं, क्योंकि ग्राहकों के व्यवहार से अलग-अलग सेक्टर के लिए अलग-अलग तरह की अनिश्चिताएं बनी हुई हैं. जैसे कि एयरलाइंस सर्विसेस के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परिचालन करना अनिवार्य है. ऊपर से कोविड के मामले भी बढ़ रहे हैं जिन्हें रोका जाना है, ऐसे में उनकी आय में सालाना आधार पर 30% की गिरावट का अनुमान है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











