
क्रिसमस मार्केट में अटैक को लेकर एक साल पहले मिला था हिंट, जर्मन अधिकारियों का बड़ा खुलासा
AajTak
पुलिस ने गोपनीयता नियमों के अनुसार संदिग्ध का नाम सार्वजनिक नहीं किया लेकिन कुछ जर्मन न्यूज आउटलेट ने उसकी पहचान तालेब ए के रूप में की है और बताया है कि वह मनोरोग और मनोचिकित्सा का विशेषज्ञ था.
जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में शुक्रवार रात को क्रिसमस बाज़ार में एक व्यक्ति ने अपनी कार घुसा दी जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 200 लोग घायल हो गए, जिनमें से 41 की हालत गंभीर है.
इस बीच जर्मन अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पिछले वर्ष मैगडेबर्ग के क्रिसमस बाजार में कार हमले के संदिग्ध के बारे में सूचना मिली थी. अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान सऊदी डॉक्टर के रूप में की है जो 2006 में जर्मनी आया था और उसे स्थायी निवास की अनुमति मिल गई थी.
पुलिस ने गोपनीयता नियमों के अनुसार संदिग्ध का नाम सार्वजनिक नहीं किया लेकिन कुछ जर्मन न्यूज आउटलेट ने उसकी पहचान तालेब अल अब्दुलमोहसेन के रूप में की है जो एक शिया मुसलमान है. वह सऊदी अरब से भागकर 2006 में जर्मनी आया था और मनोरोग और मनोचिकित्सा का विशेषज्ञ था.
यह भी पढ़ें: 'सनकी था, उसे घुसने नहीं देना चाहिए था', कार से रौंदने वाले डॉक्टर को शरण देने पर जर्मनी पर भड़के एलॉन मस्क
इस्लाम का आलोचक था आरोपी
अधिकारियों का कहना है कि वह कहीं से भी चरमपंथी हमलों को अंजाम देने वाला प्रतीत नहीं होता था. उसने खुद को एक पूर्व मुस्लिम बताया जो इस्लाम का बहुत आलोचक था . वह सोशल मीडिया पर एक्टिव था और कई पोस्ट में उसने अति-दक्षिणपंथी अप्रवासी विरोधी अल्टरनेटिव फ़ॉर जर्मनी (AfD) पार्टी का समर्थन किया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









