
क्रिप्टो डील, ट्रंप फैमिली कनेक्शन और आसिम मुनीर की मौजूदगी... क्या हमास मॉडल अपना रहा है पाकिस्तान?
AajTak
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था महंगाई, घटते विदेशी भंडार और बढ़ते व्यापार घाटे से त्रस्त है. हाल ही में पाकिस्तान ने IMF से $1 बिलियन की सहायता राशि हासिल की है, जिसमें शर्त रखी गई है कि टैक्स नेटवर्क को बढ़ाया जाए और अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाया जाए.
वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने क्रिप्टो करेंसी की ओर रुख किया है. IMF से बेलआउट लेने वाला और चीन की वित्तीय सहायता पर पल रहा पाकिस्तान अब डिजिटल मुद्राओं में संभावनाएं तलाश रहा है, जिससे कई सवाल खड़े होने लगे हैं. इससे पहले PAK में क्रिप्टो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा था. अब अचानक डिजिटल मुद्राओं में इस्लामाबाद की दिलचस्पी चौंका रही है.
फिलहाल, PAK की अर्थव्यवस्था महंगाई, घटते विदेशी भंडार और बढ़ते व्यापार घाटे से त्रस्त है. हाल ही में पाकिस्तान ने IMF से $1 बिलियन की सहायता राशि हासिल की है, जिसमें शर्त रखी गई है कि टैक्स नेटवर्क को बढ़ाया जाए और अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाया जाए. इसी के तहत क्रिप्टो परिसंपत्तियों को भी नियामकीय निगरानी में लाया गया है.
आधिकारिक दावा और जिओ पॉलिटिकल साजिश?
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान का दावा है कि यह कदम फिनटेक इनोवेशन, युवाओं के सशक्तिकरण और भेजे गए धन के प्रवाह में सुधार के लिए उठाया गया है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे जिओ पॉलिटिक्स के कारण छिपे हैं और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.
FATF की नजर और टेरर मनी का खतरा
दरअसल, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की सूची से बचने के लिए पाकिस्तान ने कई प्रयास किए हैं, लेकिन भारत और पश्चिमी देशों ने बार-बार आतंकी फंडिंग को लेकर पाकिस्तान पर सवाल उठाए हैं. PAK पर आतंकवाद के वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगते आए हैं. ऐसे में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल धन शोधन और आतंक वित्तपोषण के लिए किए जाने का खतरा बढ़ जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










