
क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगे 87 लाख रुपये, वॉट्सएप ग्रुप पर दिया था प्रॉफिट का लालच
AajTak
नवी मुंबई में क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) में इन्वेस्टमेंट (investment) का झांसा देकर 87 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने पीड़ित को वॉट्सएप ग्रुप के जरिए USDT क्रिप्टोकरेंसी में मुनाफे का लालच दिया था. इसके बाद अलग-अलग आईडी पर पैसे मंगवाए. पैसे मिलते ही आरोपियों ने पीड़ित के कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि इन लोगों ने 48 वर्षीय व्यक्ति से 87 लाख रुपये की धोखाधड़ी की. आरोपियों ने पीड़ित से कहा था कि वे पैसों का क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) में इन्वेस्टमेंट (investment) करेंगे, जिसमें काफी प्रॉफिट होगा. इसी लालच में पीड़ित ने पैसे दे दिए और धोखाधड़ी का शिकार हो गया. इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित शख्स को मई 2023 से एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा था. ये वॉट्सएप ग्रुप USDT (क्रिप्टोकरेंसी) खरीदने के नाम पर बनाया गया था. इसमें पोस्ट शेयर करके आरोपी भारी प्रॉफिट का लालच देते थे.
लालच में आकर पीड़ित आरोपियों के जाल में फंस गया. इसके बाद आरोपी ठगों ने उसे अलग-अलग आईडी पर कुल 87,48,141 रुपये का ट्रांसफर करने के लिए कहा. इतनी रकम जब ट्रांसफर हो गई तो आरोपियों ने पीड़ित के कॉल्स रिसीव करना ही बंद कर दिया.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन कॉन्टेक्ट, अच्छे रिटर्न का वादा और फिर धोखाधड़ी... क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी
कॉल्स का कोई जवाब न मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद वह मामले की शिकायत करने साइबर पुलिस के पास पहुंचा. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है. इस मामले की जांच साइबर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर गजानन कदम के नेतृत्व में की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






