क्रिकेट में ऐसा नजारा कम ही दिखता है, वीडियो देख आप भी कहेंगे-ये क्या कर दिया
AajTak
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के मैच में फाल्कन राइजर्स हैदराबाद और केवीएन बैंगलोर स्ट्राइकर्स के बीच हुए एक मैच का क्लिप वायरल हो रहा है. इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. मैच के दौरान फाल्कन राइजर्स के बल्लेबाज विश्वजीत ठाकुर ने एक जोरदार शॉट मारा जो पहली नजर में चार रन के लिए जा रहा था. लेकिन बैंगलोर के फील्डर ने बाउंड्री के पास शानदार छलांग लगाकर गेंद को रोक लिया, जिससे चार रन का बचाव हुआ.

लेकिन असली ड्रामा तो तब शुरू हुआ जब फील्डर ने गेंद को वापस बॉलर की तरफ फेंका, रन आउट की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर के एंड पर स्टंप मिस हो गया और गेंद फिर चार रन के लिए चली गई. अब इस मैच के दौरान हुए इस मजेदार वीडियो का क्लिप वायरल हो रहा है. इस अचानक हुए पल में कुल 6 रन दिए गए. जिसमें फोर के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए पहले ही लिए गए दो रन भी शामिल थे.
देखिए ये वायरल वीडियो:
कहीं ये फिक्सिंग तो नहीं?
सोशल मीडिया पर इस क्लिप को देखकर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे शेयर किया गया, और अब तक 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. लोग कमेंट कर रहे हैं कि ऐसी फील्डिंग पहली बार देखी, जो चौके को छक्के में बदल दे! किसी ने तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को क्रिकेट खेलना ही बैन कर देना चाहिए! वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाक में सवाल उठाया कि कहीं ये फिक्सिंग तो नहीं थी?
आइए जानते हैं पूरे मैच की कहानी फाल्कन राइजर्स हैदराबाद ने आखिरकार यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने जल्दी विकेट गंवा दिए और निर्धारित ओवरों में सिर्फ 84/9 का स्कोर खड़ा कर पाई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.