क्रिकेट का ऐसा खुमार! शादी छोड़ दूल्हा-दुल्हन देख रहे थे इंडिया-पाकिस्तान मैच, Viral Video
AajTak
क्रिकेट और भारतीयों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है, लेकिन इस बार जुनून एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया. हाल ही में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. एक कपल ने अपनी शादी की रस्में बीच में रोककर हाई-वोल्टेज मैच देखने का फैसला किया. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मंडप में बैठकर देखा इंडिया-पाकिस्तान मैच!
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन लाल जोड़े में और दूल्हा सफेद शेरवानी में सजे मंच पर बैठे हैं, लेकिन दोनों की नजरें शादी पर नहीं बल्कि टीवी स्क्रीन पर चल रहे इंडिया-पाकिस्तान मैच पर टिकी हुई हैं.
जब विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा, तो दूल्हा-दुल्हन भी खुद को रोक नहीं सके. दोनों खुशी से उछल पड़े और पूरे वेडिंग वेन्यू में 'इंडिया-इंडिया' के नारे गूंजने लगे, मेहमानों के साथ मिलकर दूल्हा-दुल्हन ने जोरदार जश्न मनाया और तालियों की गड़गड़ाहट से शादी की जगह स्टेडियम जैसी फीलिंग आ गई.
देखें वीडियो
टीम इंडिया की जीत के साथ बनी यादगार शादी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.