
क्रिकेटर केएल राहुल संग अथिया शेट्टी ने शेयर की स्टाइलिश फोटो, वायरल
AajTak
एक फोटो में वो केएल राहुल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. तो दूसरे फोटो में अथिया अपने चश्मे फ्लॉन्ट कर रही हैं. ये फोटोज एक ब्रांड शूट की हैं. तस्वीर में केएल राहुल ब्लैक ब्लैजर और व्हाइट हाईनेक पहने डैशिंग लग रहे हैं. वहीं अथिया ने डार्क ब्लू और पर्पल कलर की ड्रेस पहनी हैं. न्यूड मेकअप के साथ ओपन हेयर में अथिया खूबसूरत लग रही हैं.
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल के रिलेशन में होने की खबरें काफी समय से चल रही है. हालांकि, दोनों ने कभी भी डेटिंग की खबरों को कंफर्म नही किया. राहुल और अथिया की अक्सर फोटो वायरल होती हैं. दोनों भी एक दूसरे की फोटोज शेयर करते रहते हैं. अब बुधवार को अथिया ने दो फोटोज शेयर की हैं. केएल राहुल संग अथिया ने शेयर की फोटोMore Related News













