
क्यों मलाइका अरोड़ा का फेवरेट है ये खास ABC जूस, सिर्फ इन 3 चीजों से मिलकर बनता है
AajTak
पिछले कुछ समय से एक खास जूस बेहद पॉपुलर हो रहा है जिसका नाम है एबीसी जूस. एबीसी जूस एक अलग पहचान बना चुका है जो एक या दो नहीं बल्कि ढेरों फायदे देता है. यहां हम आपको इसी खास जूस के फायदों के बारे में बता रहे हैं.
जूस जरूरी पोषक तत्वों को अपनी डेली डाइट में शामिल करने का एक आसान और प्रभावी तरीका है. बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत एक गिलास ताजा जूस से करते हैं. चाहे वह ट्रेंडी ग्रीन जूस हो या पारंपरिक संतरे का जूस. लेकिन पिछले कुछ समय से एक खास जूस बेहद पॉपुलर हो रहा है जिसका नाम है एबीसी जूस. एबीसी जूस एक अलग पहचान बना चुका है जो एक या दो नहीं बल्कि ढेरों फायदे देता है. यहां तक कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी इस जूस की फैन हैं और एक वीडियो में उन्होंने इसके फायदे भी बताए थे. यहां हम आपको इसी खास जूस के बारे में बता रहे हैं.
एबीसी जूस क्या है? एबीसी (ABC) जूस जिसमें सेब, चुकंदर और गाजर तीनों का जूस होता है.यह फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और पोटैशियम, जिंक और आयरन समेत कई सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदान करता है.
एबीसी जूस में कौन सी चीजें शामिल होती हैं
1-सेब: सेब में फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम और विटामिन ई के अलावा अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. ये पाचन स्वास्थ्य, हृदय स्वास्थ्य और वजन प्रबंधन में सहायक होते हैं.
2-चुकंदर: चुकंदर में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं और कैलोरी भी कम होती है. ये फोलेट, फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन और प्रोटीन प्रदान करते हैं.
3-गाजर: गाजर विटामिन ए का एक बेहतरीन स्रोत है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है. इसमें पोटैशियम, विटामिन बी6, बायोटिन, फाइबर और विटामिन के भी होते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












