
क्यों जोकरों को देखकर ज्यादातर लोग डर जाते हैं, क्लबों में अश्लील मजाक से लेकर सीरियल किलर तक- डराने वाला है इनका इतिहास
AajTak
सत्तर के दशक में एक अमेरिकी शख्स ने जोकर बनकर बहुत सी हत्याएं कीं. उसे सीरियल किलर क्लाउन कहा गया. इसके बाद से जोकरों को लेकर लोगों के मन में जो डर बैठा, वो आज तक नहीं जा सका. विज्ञान मानता है कि किसी भी तरह के फोबिया में जोकरों से डर सबसे ऊपर है. इसे कोर्लोफोबिया कहते हैं. बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी जोकरों से डर लगता है.
प्राचीन रोम में अंतिम संस्कार के समय जब परिवार के लोग शोक में डूबे होते, तभी कहीं से एक जोकरनुमा शख्स आ जाता. वो चेहरे पर रंग लगाए होता, अलग तरह के कपड़े पहनता और अजीबोगरीब बातें करता. ये आर्किमिमस होता था. लैटिन में जिसका मतलब है नकल उतारने वाला एक्टर. ये मर चुके शख्स तक की नकल उतारता.
अंतिम संस्कार के समय जोकरों की भूमिका जोकर आम लोगों की ही नकल नहीं करता था, राजाओं की मौत पर भी उसका यही काम होता. दुख वाले माहौल को हल्का-फुल्का बनाने के लिए आर्किमिमस की खोज हुई. मौत के माहौल को सामान्य बनाने के लिए ये कई बार भद्दे मजाक भी कर जाता, लेकिन उसे हर बात की छूट थी. बैड क्लाउन नाम की किताब में लेखक बेंजामिन रेडफोर्ड बताते हैं कि रोम के सख्त शासकों का जोकर खूब दिल लगाकर मजाक उड़ाते.
19वीं सदी में जोकरों का काम बदला वे अंतिम संस्कार से हटकर क्लब में पहुंच गए. ये एडल्ट नाइट क्लब होते, जहां जोकरों का काम बदल गया. रंगीन नाक और लंबे कान लगाकर वे द्विअर्थी मजाक करते. ज्यादातर बातें यौन संबंधों के आसपास घूमा करतीं. ये क्लब एक तरह का सर्कस ही थे. तब कई अमेरिकी राज्यों ने जोकरों वाले इन क्लब्स पर बैन लगाने की भी शुरुआत की थी. सर्कस हिस्टोरियन जेनेट डेविस ने तब के सर्कस और जोकरों के रोल पर खूब काम किया था. वे साफ कहते थे कि जोकरों का अपना डार्क साइड है जो कम से कम बच्चों को हंसाने के काम तो नहीं आ सकता.
सर्कस की हुई मेनस्ट्रीमिंग साल 1890 के आसपास जोकरों को बच्चों से जोड़ा जाने लगा. अमेरिकी शोमैन पीटी बरमैन ने क्लीनअप कैंपेन चलाया. ये सर्कस को ज्यादा साफ-सुथरा बनाने की मुहिम थी. इसमें जंगली जानवर जोड़े गए जो शो दिखाते, रिंगमास्टर शामिल हुए, जो उनपर काबू रखते. सर्कस की मेन ऑडियंस थे बच्चे. क्लब में परफॉर्म करते जोकरों को मुख्यधारा सर्कस से जोड़ दिया गया. इसका मसकद साफ था, ज्यादा से ज्यादा पैसे बनाना. बच्चे आएंगे तो साथ में उनके पेरेंट्स भी आएंगे. इस तरह से रात में क्लबों में थोड़ी-सी भीड़ के आगे भद्दे मजाक करने वाले जोकर हंसाने वाले एक्ट करने लगे.
इसी दौर में कई चैरिटी संस्थाएं आगे आईं और जोकरों को बच्चों के अस्पताल भेजने लगीं ताकि बीमार बच्चे हंस सकें. मैकडोनॉल्ड ने भी इसी समय अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए जोकर के पुतले को अपनी पहचान बना लिया. भले ही जोकरों को बच्चों से जोड़ने की मुहिम चल पड़ी थी, लेकिन बच्चे उससे डरते थे.
जोकरों में कुछ तो है असामान्य साल 2016 में साइंस डायरेक्ट जर्नल में एक स्टडी छपी, जिसमें दुनिया के लगभग सभी कामों के बारे में बताते हुए पूछा गया कि कौन सा काम सबसे डरावना है. इसमें ज्यादातर लोगों ने जोकर को क्रीपी माना. ऑन द नेचर ऑफ क्रीपीनेस नाम से छपे इस अध्ययन में माना गया कि जोकर चूंकि नकली इमोशन ओढ़े हुए होता है तो लोग नहीं जान पाते कि उसके मन में क्या चल रहा है. यही बात उन्हें डरावना बनाती है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








