
क्यों एक सवाल छोड़कर हुआ 'शेरनी' का अंत? डायरेक्टर अमित ने बोले- कोरोना है इसकी वजह
AajTak
अमित मासुरकर ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से फिल्म शेरनी पर उनका काम रुक गया था. इतना ही नहीं इसी दौरान उन्हें फिल्म के अंत को बदलने का ख्याल भी आया. उन्होंने कहा कि हमारी टीम को एहसास हुआ कि हमें दर्शकों को कुछ ऐसा दिखाना चाहिए जिससे उनकी आंखें खुल जाएं.
विद्या बालन की फिल्म शेरनी हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है. टाइगर कंजर्वेशन पर आधारित इस फिल्म में एक शेरनी को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को आने वाले मुश्किलों और जानवरों के प्रति इंसान के बर्ताव को दिखाया गया है. फिल्म शेरनी का अंत विद्या बालन के एक म्यूजियम में काम करने से होता है. हालांकि अब डायरेक्टर अमित मासुरकर ने बताया है कि उन्होंने पहले इसका अंत कुछ और सोचा था.More Related News













