
क्यों उम्र की वजह से चर्चा में आ गईं IAS नेहा ब्याडवाल, जिन्हें लेकर लोग सोशल मीडिया पर भिड़ गए!
AajTak
Neha Byadwal IAS Story: सोशल मीडिया पर इन दिनों आईएएस नेहा ब्याडवाल की काफी चर्चा हो रही है और उनसे जुड़े एक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर नेहा ब्याडवाल कौन हैं और किस बात को लेकर बहस हो रही है?
सोशल मीडिया पर IAS नेहा ब्याडवाल की काफी चर्चा हो रही है. नेहा ब्याडवाल के चर्चा में आने के बाद सिविल सर्विसेज को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस हो रही है. दरअसल, नेहा ब्याडवाल वो आईएएस अधिकारी हैं, जो कम उम्र में ही इतनी मुश्किल परीक्षा को पास करने की वजह से खबरों में रही थीं.
कई लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि आईएएस नेहा सबसे कम उम्र में अधिकारी बनने वाली महिला हैं और उन्हें लेकर कई फैक्ट शेयर किए जा रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि नेहा ब्याडवाल आखिर हैं कौन और अभी उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा क्यों मचा है?
कौन हैं IAS ब्याडवाल?
नेहा ब्याडवाल IAS अधिकारी हैं, जिन्होंने 2021 में UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में 569वीं रैंक हासिल की थी. बताया जाता है कि उनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ, लेकिन परवरिश छत्तीसगढ़ में हुई. उनके पिता इनकम टैक्स ऑफिसर हैं और उनकी बहन IES ऑफिसर हैं. नेहा ने अपनी एजुकेशन जयपुर, भोपाल, छत्तीसगढ़ में पूरी की है. उनके नाम से बने कई सोशल अकाउंट्स में ये भी दावा है कि उन्होंने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है, जिसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है.
यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2021 के रिजल्ट में नेहा ब्याडवाल ने 260वीं रैंक हासिल की थी. इसके बाद साल 2023 की लिस्ट में भी नेहा का नाम शामिल है और इस साल आईएएस नेहा ने 569वीं रैंक हासिल की थी. अभी नेहा गुजरात कैडर की आईएएस हैं और गुजरात के भरुच में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रही हैं. गुजरात सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उनका जन्म साल 1999 में हुआ था. इस हिसाब से जब 2021 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की, उस वक्त वो 22 साल की थीं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












