
क्यूबा के जलक्षेत्र में अमेरिकी रजिस्टर्ड स्पीडबोट से मुठभेड़, गोली लगने से 4 की मौत
AajTak
क्यूबा के उत्तरी तट पर अमेरिकी रजिस्टर्ड स्पीडबोट और क्यूबा बॉर्डर फोर्स के बीच गोलीबारी में चार लोग मारे गए और छह घायल हुए. क्यूबा ने इसे घुसपैठ बताया है, मामले की जांच जारी है.
क्यूबा ने बताया है कि मंगलवार सुबह देश के उत्तरी तट पर क्यूबा के पानी में घुसी एक US-रजिस्टर्ड स्पीडबोट और उसके बॉर्डर फोर्स के बीच टकराव में चार लोग मारे गए. होम मिनिस्ट्री ने कहा कि जब ऑफिसर बोट की जांच करने के लिए अंदर गए, तो उसमें सवार लोगों ने गोली चला दी, जिसमें एक क्यूबा कमांडर घायल हो गया. इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई.
क्यूबा के होम मिनिस्ट्री के एक बयान के मुताबिक, फ्लोरिडा में FL7726SH नंबर से रजिस्टर्ड स्पीडबोट, विला क्लारा प्रांत के कायो फाल्कोन्स में एल पिनो चैनल के पास मिली.
'वायलेटिंग स्पीडबोट' के क्रू ने क्यूबा के लोगों पर गोली चलाई, जब वे पास आ रहे थे. क्यूबा के पेट्रोल जहाज का कमांडर गोलीबारी में घायल हो गया. क्यूबा की सेना ने जवाबी फायरिंग की और विदेशी जहाज पर सवार चार लोग मारे गए, जबकि छह दूसरे यात्री घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि घायलों को निकाला गया और उनका मेडिकल इलाज किया गया.
यह भी पढ़ें: रूस-चीन खामोश, मेक्सिको ने बढ़ाया हाथ... क्या तेल संकट से टूटने की कगार पर है क्यूबा?
मामले की चल रही जांच...

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









