
क्या Channi को आगे कर खुद सुपर सीएम बनना चाह रहे थे Sidhu? देखें आखिर कहां बिगड़ी बात
AajTak
सिद्धू ने अमरिंदर का पत्ता साफ करके जैसे अपनी जीत मान ली थी लेकिन सीएम चन्नी ने सत्ता अपने हिसाब से चलाई तो जनाब फिर बुरा मान गए. सिद्धू ने इस्तीफा देने की अपनी परंपरा निभाई और दन से दिल्ली को त्याग पत्र फुल स्पीड में भेज दिया. अब कैप्टेन गरज रहे हैं कि मैने पहले ही कहा था कि ये आदमी अस्थिर टाइप का है. चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के मुख्यमंत्री बने तो नवजोत सिद्धू शायद मान बैठे थे कि चन्नी तो सिर्फ नाम के सीएम हैं, बागडोर तो उन्हीं के हाथों में रहेगी क्योंकि सिद्धू ने ही चरणजीत चन्नी का नाम सुझाया था. सिद्धू ने लोगों के बीच दिखाया भी ऐसा जैसे सुपर सीएम वही हों. चन्नी के साथ हर फोटोफ्रेम में बने रहे सिद्धू. सिद्धू चन्नी को रबर स्टैंप सीएम बनाकर रखना चाहते थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. चन्नी ने सिद्धू की मनमानी नहीं चलने दी. देखें आखिर कहां बिगड़ी बात.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











