
क्या होते हैं भाग्य वृद्धि के चिन्ह? ज्योतिषविद् से जानें
AajTak
ज्योतिषविद् प्रवीण मिश्र आज बात करेंगे भाग्य वृद्धि के चिन्हों के बारे में. ज्योतिषविद् के अनुसार, ओम का चिन्ह सुख, समृद्धि और सफलता का सूचक है सोना, चांदी या तांबे के बने ओम, गले में या हाथ की अंगुलियों में धारण करने से विशेष लाभ होता है. स्वास्तिक भगवान गणेश का चिन्ह है. इसे बहुत शुभ माना जाता है. इसे अच्छे भाग्य को लाने वाला माना जाता है, इसे भी सोना, चांदी या तांबे में बनवा कर गले या हाथ में धारण किया जा सकता है. त्रिशूल भगवान शिव का प्रतीक है, इसको धारण करने से शत्रुओं और विरोधियों से रक्षा होती है, त्रिशूल आध्यात्मिक प्रगति में सहायक होता है. इस बारे में विस्तार से समझने और ज्योतिषविद् प्रवीण मिश्र से खास उपाय जानने के लिए देखिए ये वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











