
क्या होगा अगर आप रोज नाश्ते में खाएंगे आलू पराठा, जानने के बाद कर लेंगे तौबा
AajTak
Health and Fitness: घी में डूबा हुआ आलू से भरा भरा हुआ पराठा स्वादिष्ट तो होता ही है लेकिन ये कैलोरी से भी भरपूर होता है. यहां हम आपको बताएंगे कि रोजाना नाश्ते में आलू पराठा खाने से शरीर पर क्या असर हो सकता है.
Health and Fitness: उत्तर भारत में नाश्ते में आलू पराठा खाना एक बेहद सामान्य परंपरा है. बाहर से क्रिस्पी अंदर से नरम और स्वादिष्ट आलू पराठा भला किसे नहीं भाता. लेकिन अगर आप रोज अपने दिन की शुरुआत आलू पराठे से करते हैं तो आपके शरीर के साथ असल में क्या होता है.
सेहत बिगाड़ देगा आलू पराठा
अंग्रेजी वेबसाइट 'इंडियन एक्स्प्रेस' को बैंगलोर के एस्टर CMI हॉस्पिटल में क्लिनिकल न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स की हेड ऑफ सर्विसेज एडविना राज बताती हैं कि आलू पराठा रोज खाने से क्या होगा, इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कैसे बनाया गया है. साथ ही आप इसे किसके साथ खाते हैं, और आपकी खाने की कुल आदतें कैसी हैं.
उन्होंने आगे कहा, ये सभी चीजें मिलकर बताती हैं कि यह पसंदीदा नाश्ता कम समय और लंबे समय में आपके शरीर के साथ क्या करता है. नाश्ते में आलू पराठा खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है. इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है और कुछ घंटों के लिए पेट भरा हुआ महसूस करता है.
रोज खाने से बढ़ेगा इन बीमारियों का खतरा
वो कहती हैं कि इसे रोज खाने से मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और ज्यादा कार्ब्स और फैट की वजह से दिल की समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसे आमतौर पर तेल, मक्खन या घी से बनाया जाता है. इसलिए इससे वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी और होता है. जिन लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम होती है, उनके लिए रोजाना पराठे खाना कई समस्याएं पैदा कर सकता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











