
क्या है इस बोतल में जिसे शख्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा?
AajTak
इस बोतल (Whiskey Bottle) में 311 लीटर व्हिस्की भरी है. एक नॉर्मल साइज की व्हिस्की की बोतल से तुलना से करें, तो इसमें करीब 444 बोतलों के बराबर व्हिस्की भरी हुई है.
एक व्हिस्की की बोतल 10 करोड़ रुपये में बिकी है. इसे दुनिया की सबसे बड़ी व्हिस्की की बोतल बताया गया है. ऑक्शन में एक शख्स ने इसे 1.4 मिलियन डॉलर देकर खरीदा है. इस व्हिस्की की बोतल का नाम The Intrepid है.
Auction House Lyon And Turnbull के मुताबिक, ये बोतल 5 फीट 11 इंच लंबी है. इसके साइज के कारण इसका नाम Guinness World Record में भी दर्ज है. इसे दुनिया की सबसे बड़ी व्हिस्की की बोतल का खिताब दिया गया है.
इस बोतल (Whiskey Bottle) में 311 लीटर व्हिस्की भरी है. एक नॉर्मल साइज की व्हिस्की की बोतल से तुलना से करें, तो इसमें करीब 444 बोतलों के बराबर व्हिस्की भरी हुई है. हाल ही में इस बोतल को ऑनलाइन ऑक्शन में रखा गया था, जहां एक शख्स ने इसे 10 करोड़ रुपये से अधिक देकर इसे खरीद लिया.
रिपोर्ट के अनुसार, इसे अभी तक की सबसे महंगी शराब (Most Expensive Liquor) माना जा रहा है. ये शराब 1989 में बनी Macallan की Luxury Single Malt Scotch Whisky है. ऑक्शन करने वाली संस्था का कहना है कि यह 'पीला सोना' है. इसका स्वाद सेब जैसा मीठा है.
बता दें कि Macallan स्कॉटलैंड की सबसे पुरानी डिस्टिलरी (शराब बनाने का स्थान) में से एक है. इसकी व्हिस्की की बोतलें दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखती हैं. स्कॉटलैंड दुनिया का सबसे प्रसिद्ध व्हिस्की बनाने का स्थान है. जॉनी वॉकर, बैलेंटाइन और ग्रांट जैसे प्रमुख ब्रांडों की जड़ें इसी देश में हैं. इससे पहले भी यहां की शराब की बोतलें नीलामी में रखी जा चुकी हैं. हालांकि, इस बार की नीलामी सबसे महंगी है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











