
क्या है अंगारक योग और इसका प्रभाव? राशिनुसार उपाय भी जान लें
AajTak
अग्नि और वायु के संयोग से आग भड़कती है और विस्फोट जैसी स्थितियां बनती हैं. शल्य चिकित्सा और दुर्घटना की सम्भावना बन जाती है. यह क्रोध भी बढ़ाता है और हिसा की तरफ भी ले जाता है. अलग-अलग राशियों पर इसके अलग अलग प्रभाव होते हैं.
मंगल और राहु का योग होने से अंगारक योग बनता है. मंगल अग्नि तत्त्व का ग्रह है और राहु सामान्यतः वायु तत्त्व को प्रभावित करता है. अग्नि और वायु के संयोग से आग भड़कती है और विस्फोट जैसी स्थितियां बनती हैं. शल्य चिकित्सा और दुर्घटना की सम्भावना बन जाती है. यह क्रोध भी बढ़ाता है और हिंसा की तरफ भी ले जाता है. अलग-अलग राशियों पर इसके अलग अलग प्रभाव होते हैं. इसलिए इसके उपाय भी अलग अलग ही किए जाएंगे. अगर आपकी राशि मेष, सिंह या धनु हो? एक ताम्बे का कड़ा, दाहिने हाथ की कलाई में धारण करें. मंगल के मंत्र "ॐ अँ अंगारकाय नमः" का 108 बार जाप करें. नित्य प्रातः गुड़ खाकर जल पीएं. सफेद रंग का प्रयोग करें. अगर आपकी राशि वृष कन्या या मकर हो? नित्य प्रातः हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें. हर मंगलवार को मीठी चीजों का दान करें. मंगलवार को नमक का सेवन न करें. लाल रंग से दूर रहें.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











