
क्या स्मार्टफोन से होता है ब्रेन कैंसर? WHO की लेटेस्ट रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
AajTak
क्या स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से ब्रेन कैंसर होता है? हाल में आई एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. WHO ने बताया है कि उन्होंने किस आधार पर रिसर्च की और अंतिम परिणाम पर पहुंचे हैं. इस रिव्यू रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 1994 से 2022 तक किए गए तमाम रिसर्च को खंगाला गया है. WHO ने अपनी रिपोर्ट में स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से ब्रेन कैंसर होने की अवधारणा को गलत माना है.
मोबाइल फोन्स को लेकर आप कई तरह की बातें सुनी होंगी. कई लोग दावा करते हैं कि इनके इस्तेमाल से ब्रेन कैंसर हो सकता है. इस मामले में अब तक कई रिपोर्ट्स आ चुकी हैं. WHO यानी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से अब एक रिपोर्ट जारी की गई है. इस रिव्यू रिपोर्ट में बताया गया है कि मोबाइल फोन से ब्रेन कैंसर नहीं होता है.
WHO ने पिछले दो से दशक से ज्यादा पुरानी रिपोर्ट्स को खंगाला है और उसके आधार पर अपना रिव्यू तैयार किया है. पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में स्मार्टफोन्स का चलन बढ़ा है. हालांकि, चलन बढ़ने के बाद भी स्मार्टफोन की वजह से ब्रेन कैंसर होने का कोई संबंध नहीं मिला है.
इस शोध में ऐसे लोग शामिल हुए हैं, जो स्मार्टफोन का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो सालों से फोन का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: AI कैरेक्टर्स से कॉल पर बात करना हुआ संभव, जानें टेक्नोलॉजी की दुनिया के अन्य अपडेट्स
1994 से लेकर 2022 तक किए गए 63 शोध का रिव्यू करने के बाद रिसर्चर्स ने ये जानकारी रिलीज की है. इस रिसर्च में 10 देशों के 11 जांचकर्ता शामिल हुए थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया सरकार की रेडिएशन प्रोटेक्शन अथॉरिटी के एक्सपर्ट्स भी शामिल थे.
यह अध्ययन बच्चों से लेकर उन तमाम लोगों के लिए राहत वाला है, जो काफी ज्यादा वक्त स्मार्टफोन पर गुजारते हैं. हालांकि, इसका ये मतलब नहीं है कि ज्यादा स्मार्टफोन यूज करने का कोई दुष्परिणाम नहीं है. इस रिव्यू में रेडियोफ्रिक्वेंसी रेडिएशन के प्रभावों पर फोकस किया गया है, जिसका इस्तेमाल मोबाइल फोन्स के साथ टीवी, बेबी मॉनिटर और दूसरे डिवाइसेस में भी होता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











