
क्या सुरजेवाला कर्नाटक सरकार में कर रहे हैं हस्तक्षेप? BJP के आरोपों पर गृह मंत्री परमेश्वर ने दी सफाई
AajTak
सुरजेवाला ने हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं, जिस पर विपक्षी भाजपा और जद (एस) ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'सुपर सीएम' का तमगा दिया. उन्होंने यह भी दावा किया था कि कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर से पूरी तरह विश्वास खो चुका है और कर्नाटक में 'रणदीप शासन' लागू कर दिया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने रविवार को राज्य के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाल द्वारा प्रशासन में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से इनकार किया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा उन्हें 'सुपर सीएम' कहना महज आरोप है, जो सच्चाई से कोसों दूर है. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रभारी महासचिव के रूप में सुरजेवाला का राज्य का बार-बार दौरा करना स्वाभाविक है, क्योंकि उन्हें इस बात पर नजर रखनी होती है कि कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में लोगों से किए गए वादों को लागू कर रही है या नहीं.
सुरजेवाला ने हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं, जिस पर विपक्षी भाजपा और जद (एस) ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'सुपर सीएम' का तमगा दिया. उन्होंने यह भी दावा किया था कि कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर से पूरी तरह विश्वास खो चुका है और कर्नाटक में 'रणदीप शासन' लागू कर दिया है.
यह भी पढ़ें: जब केंद्र जाति जनगणना करवा ही रहा है तो फिर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को जल्दबाजी क्यों?
रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक के सुपर सीएम बने: BJP
सुरजेवाला को 'सुपर सीएम' कहने की विपक्ष की आलोचना पर एक सवाल का जवाब देते हुए, परमेश्वर ने कहा, 'ये केवल आरोप हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. सुरजेवाला हमारी पार्टी के प्रभारी महासचिव हैं. उन्हें एआईसीसी ने नियुक्त किया है. इसमें कुछ भी नया नहीं है. वह चुनाव से पहले भी वहां थे और अब भी हैं. स्वाभाविक रूप से, वह यह देखने के लिए राज्य का दौरा करते रहते हैं कि क्या सरकार चुनाव से पहले पार्टी द्वारा घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा कर रही है.'
सुरजेवाला का प्रशासन में कोई हस्तक्षेप नहीं: परमेश्वर

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











